Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

पुलिस की रॉन्ग साइड चल रही तेज रफ़्तार ERV गाडी ने एक स्विफ्ट कार में सामने से मारी सीधी टक्कर से एक बच्ची मौत, केस दर्ज


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम: ग्वाल पहाड़ी इलाके में आज सुबह लगभग 11 बजे एक तेज गति से रौंग साइड से आ रही पुलिस की ERV गाडी और स्विफ्ट कार की आमने -सामने की सीधी जबरदस्त टक्कर हो गई, इस हादसे में स्विफ्ट कार में सवार महिलाओं को काफी गंभीर चोटें आई हैं, और इसमें छह महीने की एक मासूम बच्ची की मौत हो गई। इस मामले में थाना डीएलएफ फेस -1 , गुरुग्राम में भारतीय दंड संहिता की धारा 279 , 337 ,427 व 304 ए के तहत मुकदमा दर्ज कर इसके आगे की कार्रवाई की जा रही हैं।

पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक आज सुबह लगभग 11 बजे पुलिस चौकी ग्वाल पहाड़ी के एरिया में गांव घाटा बत्ती से ग्वाल पहाड़ी की तरफ करीब 500 मीटर दूर ग्वाल पहाड़ी की तरफ से तेज गति, और रॉन्ग साइड से आ रही पुलिस की ERV गाडी ने एक स्विफ्ट गाडी से आमने सामने से सीधी टक्कर हो गई , और इस हादसे में कार में सवार महिलाओं और बच्चों को काफी चोटें लगी हैं,

इसमें एक 6 महीने की एक मासूम बच्ची की मौत हो गई,सभी घायल महिलाओं का इलाज अस्पताल में चल रहा हैं, और बच्ची के शव का पोस्टमार्टम करा कर पुलिस ने परिजनों को सौप दिया हैं। इस मामले में थाना डीएलएफ फेस -1 में मुकदमा दर्ज कर पुलिस इसके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी हैं।

Related posts

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आज गुरूग्राम में लगभग 141 करोड़ रूपए की दो बड़ी परियोजनाएं की जनता को समर्पित

Ajit Sinha

40 दिन में 50 से ज्यादा किसानों की हो चुकी है शहादत, लेकिन फिर भी नहीं पसीजा सरकार का दिल- दीपेंद्र हुड्डा

Ajit Sinha

गुरुग्राम :अपराध शाखा ,फरुखनगर ने 3 तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 25 लाख रूपए के नशीला पदार्थ (मेथाडोन पाउडर) बरामद की हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x