Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

पुलिस चौकी प्रभारी व बिचौलिया 8,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ अरेस्ट व एक अन्य एएसआई के खिलाफ भी मामला दर्ज


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: हरियाणा भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने सूर्यनगर, हिसार में पुलिस चौकी प्रभारी सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) रविंदर और बिचैलिए आत्मजीत उर्फ मिट्ठू को 8000 रुपये की रिश्वत मांगने और स्वीकार करने के आरोप में पकड़ा है। एसीबी की टीम ने इसी मामले में पुलिस चौकी सूर्य नगर में तैनात एएसआई बलजिंदर सिंह के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है।

एसीबी के प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि हिसार के सूर्य नगर निवासी कृष्ण कुमार की शिकायत पर आरोपी एएसआई रविंदर और दलाल आत्मजीत को गिरफ्तार किया गया है। आगे जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता ने एसीबी में दी शिकायत में आरोप लगाया कि एएसआई बलजिंदर सिंह धोखाधड़ी के एक मामले में कॉल डिटेल निकालने के एवज में बिचौलिए आत्मजीत के माध्यम से 50,000 रुपये रिश्वत की मांग कर रहा है। शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि एएसआई रविंदर पहले ही 10 हजार रुपये ले चुका था। इसके अलावा, बिचौलिए की भूमिका निभा रहे आत्मजीत ने पुलिस अधिकारियों की ओर से फिर से 15 हजार रुपए रिश्वत की मांग की।प्रवक्ता ने बताया कि शिकायत के आधार पर एसीबी की टीम ने तथ्यों की जांच के बाद रेड करने के लिए टीम का गठन किया और आरोपी एएसआई रविंद्र व बिचौलिए आत्मजीत को स्वतंत्र गवाह की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 8,000 रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। टीम ने उनके पास से रिश्वत की रकम भी बरामद कर ली। इस संबंध में तीनों आरोपियों के खिलाफ एसीबी थाना हिसार में भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। आगे की जांच जारी है।

Related posts

महिला लिव इन पार्टनर की किसी और के साथ अवैध संबंध होने के शक में उसकी सनसनीखेज हत्या करके गेहूं के खेतों में फेंका, पकड़ा गया।

Ajit Sinha

मोबाइल लूट कर भाग रहे बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर में गोली लगी-देखें वीडियो  

Ajit Sinha

कार सवार एक शख्स पर दो लड़कों ने चलाई गोली , गोली पैर में लगी, घायल शख्स को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं।  

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x