Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ दिल्ली हरियाणा

पुलिस इंस्पेक्टर सुनील व उसका भाई संदीप ने पहले 1 करोड़, फिर 70 लाख मांगी, 30 लाख रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़े गए।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, रोहतक की टीम ने आज शुक्रवार को शिकायतकर्ता की शिकायत पर कार्रवाई  करते हुए  सोनीपत के जी -3 प्राइवेट स्कूल के क्लर्क संदीप को शिकायतकर्ता से 30,00,000/-(तीस लाख रूपये) रूपए नकद (शिकायतकर्ता द्वारा रिश्वत राशि को थैला मे रखा गया था) पुलिस निरीक्षक सुनील कुमार, जांच अधिकारी दिल्ली इन्वेस्टिगेशन यूनिट (क्प्न्) के कहे अनुसार रिश्वत राशि थैले सहित प्राप्त की गई तथा आरोपित  को राशि चेक करते हुए रंगे हाथो जी-3 प्राइवेट स्कूल परिसर सोनीपत से गिरफतार किया गया है तथा आरोपित संदीप (क्लर्क जी-3 प्राइवेट स्कूल, सोनीपत) निवासी रुड़की, थाना आई.एम.टी. रोहतक व पुलिस निरीक्षक सुनील कुमार, जांच अधिकारी, दिल्ली इन्वेस्टिगेशन यूनिट, दिल्ली (क्प्न्) के विरुद्ध मुकदमा  संख्या 26 दिनांक 1.8.2025 धारा 7 व 13 पी.सी. एक्ट 1988 व 308(2) बी.एन.एस. के तहत थाना राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, रोहतक में दर्ज किया गया है। इस मामले में आरोपित  पुलिस निरीक्षक सुनील कुमार, दिल्ली इन्वेस्टिगेशन यूनिट, दिल्ली (क्प्न्) को भी गिरफ्तार किया जा चुका है। दोनो आरोपितों को कल शनिवार को  न्यायालय, सोनीपत में पेश किया जाएगा।

शिकायतकर्ता ने राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, रोहतक को दी गई अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि उसके रिश्तेदार परवीन लाकडा के विरुद्ध  मुकदमा नंबर 502 दिनांक 11.8.2025, धारा 333, 305, 308(4) 351(2),3(5), भारतीय न्याय संहिता, थाना अलीपुर दिल्ली व मुकदमा नंबर 219 दिनांक 27.4.2025, धारा 110, 126(2) 324(4),351(2) व 3(5), भारतीय न्याय संहिता, थाना अलीपुर दिल्ली में दर्ज है। इन मुकदमों की जांच अधिकारी पुलिस निरीक्षक सुनील कुमार दिल्ली इन्वेस्टिगेशन यूनिट, मौर्य एंक्लेव पीतमपुरा, दिल्ली (क्प्न्) द्वारा की जा रही है। इस सम्बन्ध में वह रोहिणी कोर्ट, दिल्ली में पुलिस निरीक्षक सुनील कुमार, दिल्ली इन्वेस्टिगेशन यूनिट से मिला जिसने उसको इन्वेस्टिगेशन यूनिट, मौर्य एंक्लेव पीतमपुरा, दिल्ली में बुलाया। दिनांक 25.7.2025 को वह पुलिस निरीक्षक सुनील कुमार सेे दिल्ली इन्वेस्टिगेशन यूनिट मौर्य एन्क्लेव, दिल्ली (क्प्न्) में मिला। इस पर पुलिस निरीक्षक सुनील कुमार द्वारा उसके रिश्तेदार पर दर्ज मुकदमा  संख्या 502/2024 से धारा कम करने व मुकदमा  संख्या  219/2025 से उसका नाम निकालने की एवज में 1 करोड़ रुपए  रिश्वत की मांग की गई। इस पर उसके द्वारा पुलिस निरीक्षक सुनील कुमार को ज्यादा पैसे होने बारे कहा गया।

इसके उपरांत दिनांक 26.7.2025 को आरोपित  पुलिस निरीक्षक सुनील कुमार द्वारा 70 लाख रुपए  नकद रिश्वत राशी बारे सहमति दी गई। इसके उपरान्त उसके द्वारा इतने पैसे का इन्तजाम एक साथ न होने पर असहमति जताई गई तो आरोपित पुलिस निरीक्षक सुनील कुमार द्वारा आधे-2 पैसे लेने बारे सहमति दी गई जब उसके द्वारा आरोपित  सुनील कुमार को कहा गया कि आप सोनीपत में कोई जगह बता दो ताकि उसे बार-2 दिल्ली न आना पडे तो उस पुलिस निरीक्षक सुनील कुमार द्वारा उससे कहा कि यह पैसे मेरे भाई के स्कूल जी-3 सोनीपत में संदीप क्लर्क जी.-3 स्कूल, (प्राइवेट स्कूल) सोनीपत को दे देना। शिकायतकर्ता संदीप ने पुलिस निरीक्षक सुनील कुमार द्वारा उससे रिश्वत मांगने बारे बातचीत को रिकॉर्ड किया गया।  की रिकॉर्डिंग डिवाइस में कर ली गई थी। आज उसके पास 70 लाख रुपए  में से 30,00,000/- लाख रुपए  का इंतजाम आरोपित  पुलिस निरीक्षक सुनील कुमार के कहे अनुसार संदीप कलर्क को देने के लिए हुआ है।

Related posts

मोदी के प्रधानमंत्री पद से हटने के बाद उन्हें कोई याद नहीं करेगा, क्योंकि हिंदुस्तान नफरत और हिंसा को याद नहीं करता- राहुल गांधी

Ajit Sinha

खेत पर काम कर रहे दलित बुजुर्ग की अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ तीन गोलियां मारकर की हत्या, हंगामा

Ajit Sinha

कोरोना के खिलाफ पांच हथियारों से लड़ रहे जंग, जीतेंगे अवश्य- अरविंद केजरीवाल

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x