Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

वन विभाग एवं निगम की संयुक्त टीमों ने बीजेपी विधायक,सहित कई प्रभावशाली एवं दबंगों के 10 से अधिक फार्म हाउस एवं बैकेट हॉल को तोड़े।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: वन विभाग एवं नगर निगम फरीदाबाद की संयुक्त टीम ने आज शनिवार को बड़खल -सूरजकुंड रोड पर अवैध रूप से बनाए गए लगभग 10 से अधिक फार्म हाउस एंव बैंकेट हॉलों पर जबरदस्त तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई। इसमें एक बीजेपी विधायक मनमोहन भड़ाना का फार्म हॉउस भी शामिल है। कार्रवाई के दौरान लगभग 200 से अधिक पुलिसकर्मी मौजूद थे। आज की तोड़फोड़ की कार्रवाई में एक पोकलेन मशीन और 10 अर्थमूवर मशीनों की इस्तेमाल की गई है, इस दौरान कुल 9 डियुटी मजिस्टेट मौजूद थे, और तोड़फोड़ की कार्रवाई को कुल 9 टीमों ने अंजाम दिया। यह तोड़फोड़ की कार्रवाई सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर की गई है, जो फार्म हाउस एवं बैंकेट हॉल तोड़े गए है , इनमें मुख्य रूप से एक बीजेपी विधायक मनमोहन भड़ाना का शामिल है, इसके अतिरिक्त रॉयल हिल्स बैंकट हॉल, वेडिंग जक्शन बैकेट हॉल ,,ग्रीन वैली गार्डन और गांव अनंगपुर में पांच फार्म हाउस को भी तोड़े गए है। तोड़फोड़ की कार्रवाई के दौरान मीडिया की एंट्री पर रोक लगाईं गई थी। क्यूंकि जो फार्म हाउस एवं बैकट हॉल आज तोड़े गए है , यह सभी के सभी फार्म हाउस एवं बैकेट हॉल प्रभावशली एवं दबंगों के थे।

Related posts

फरीदाबाद : निजी कंपनी के कर्मचारी की अज्ञात शख्स द्वारा गला रेत कर हत्या करने का सनसनी खेज मामला प्रकाश में आया हैं।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: 7 दिन में महिला को मिला मकान का मालिकाना हक।

Ajit Sinha

पीड़ित बन पुलिस चौकी सेक्टर 16 में पहुंचे 2 अंडर ट्रेनिंग आईएएस ऑफिसर, पुलिस के व्यवहार से हुए संतुष्ट

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x