Athrav – Online News Portal
खेल गुडगाँव

पुलिस कमिश्नर विकास अरोड़ा सभी विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए बधाई दी, और शुभकामनाएं दी।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम: हरियाणा पुलिस अकादमी मधुबन में आयोजित 45वीं हरियाणा पुलिस खेल प्रतियोगिता में गुरुग्राम पुलिस ने 10 पदक हासिल किए। इसमें महिला पुलिसकर्मी शामिल है। आज यह सभी विजेता पुलिस कमिश्नर विकास अरोड़ा से मुलाकात की, पुलिस कमिश्नर विकास अरोड़ा ने सभी विजेता खिलाडियों को सम्मानित करते हुए बधाई दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा पुलिस अकादमी मधुबन करनाल में दिनांक 12 जुलाई 2024 से 14 जुलाई 2024 तक *45 वीं हरियाणा पुलिस खेल प्रतियोगिता रेसलिंग, बॉक्सिंग, एक्वेटिक एंड क्रॉस कंट्री* आयोजित की गई। जिसमें गुरुग्राम पुलिस के खिलाड़ियों द्वारा भी भाग लिया गया। इस प्रतियोगिता में गुरुग्राम पुलिस के कर्मचारियों द्वारा अपनी उच्च कोटि का प्रदर्शन किया गया। इस प्रतियोगिता में गुरुग्राम पुलिस के कर्मचारियों द्वारा कुश्ती, बॉक्सिंग,स्विमिंग ,क्रॉस कंट्री प्रतियोगिताओं में भाग लेते हुए 10 पदक जीते। उनका कहना है कि इस खेल प्रतियोगिता में एएसआई सतीश कुमार टीम इंचार्ज रहे। एएसआई विकास ने 74 किलोग्राम भारवर्ग की फ्रीस्टाइल कुश्ती में स्वर्ण पदक तथा 77 किलोग्राम भारवर्ग की ग्रीको रोमन कुश्ती में कांस्य पदक,महिला मुख्य सिपाही सुदेश ने 57-60 किलोग्राम भारवर्ग बॉक्सिंग में स्वर्ण पदक,महिला एएसआई कल्पना ने 70-75 किलोग्राम भारवर्ग बॉक्सिंग में स्वर्ण पदक, मुख्य सिपाही देवेंद्र 400 मीटर फ्री स्टाइल स्विमिंग में स्वर्ण पदक, 1500 मीटर फ्री स्टाइल स्विमिंग में स्वर्ण पदक, 200 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक स्विमिंग में सिल्वर मेडल, महिला सिपाही पूजा ने बॉक्सिंग के 60-63 किलोग्राम भारवर्ग में स्वर्ण पदक, महिला सिपाही मीनाक्षी ने बॉक्सिंग के 66-70 किलोग्राम भार वर्ग में सिल्वर मेडल व महिला सिपाही इंदु बाला ने क्रॉस कंट्री के 63-66 किलोग्राम भार वर्ग में सिल्वर मेडल तथा जीता।पुलिस कमिश्नर विकास कुमार अरोड़ा ने  सभी विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए बधाई दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

Related posts

केंद्रीय राज्यमंत्री राव इन्द्रजीत ने गुरुग्राम व फरीदाबाद में गिरते भूजल स्तर पर जताई चिंता

Ajit Sinha

200 से अधिक लोगों ने नि:शुल्क ईसीजी, मैमोग्राफी, पी एफ टी और अन्य टेस्ट करवाएं।

Ajit Sinha

फरीदाबाद के नीमका जेल में हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा था जेल, पैरोल मिलने के बाद से था फरार -गिरफ्तार।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x