Athrav – Online News Portal
खेल गुडगाँव राष्ट्रीय

गुरुग्राम पुलिस के सब इंस्पेक्टर राजबीर ने अमेरिका में आयोजित वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स में भाग लेते हुए 1 रजत व 1 कांस्य पदक जीते।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पुलिस कमिश्नर विकास अरोड़ा IPS ने आज गुरुग्राम पुलिस में तैनात सब इंस्पेक्टरराजबीर को बधाई देते हुए कहा कि अमेरिका के अलबामा में आयोजित वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स में भारत के लिए गौरव का क्षण रहा, जब गुरुग्राम पुलिस के सब इंस्पेक्टर राजबीर ने पॉवरलिफ्टिंग की प्रतियोगिता बेंच प्रेस (Bench-Press) व पुश-पुल (Push-Pull) में अपनी उच्च कोटि की प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए 1 रजत पदक /Silver Medal व 1 कांस्य पदक/Bronze Medal जीतकर गुरुग्राम पुलिस/हरियाणा पुलिस सहित हरियाणा व भारत का नाम रोशन किया। सब इंस्पेक्टर राजवीर ने 45+ आयु वर्ग में 93 किलोग्राम भारवर्ग की बेंच प्रेस (Bench-Press) स्पर्धा में कुल 170 किलोग्राम व पुश-पुल (Push-Pull) स्पर्धा में कुल 235 किलोग्राम वजन उठाकर यह उपलब्धि हासिल की।

सब इंस्पेक्टर राजबीर मूल रूप से हरियाणा के सोनीपत जिले के गांव गढ़वाल, तहसील गोहाना के रहने वाले हैं और वर्तमान में अपने परिवार सहित फरीदाबाद रहते है। ये वर्ष-2000 में हरियाणा पुलिस विभाग में बतौर सिपाही नियुक्त हुए थे और वर्तमान में पुलिस उपायुक्त मुख्यालय के कार्यालय की सुरक्षा शाखा में बतौर इन्चार्ज तैनात है।सब इंस्पेक्टर राजवीर उपरोक्त मेडल सहित कुल 3 इंटरनेशनल मेडल जीत चुके है, जिनमें 1 सिल्वर व 2 ब्रोज मेडल शामिल है। इससे पहले मई-2023 साउथ अफ्रीका में आयोजित प्रतियोगिता में इन्होंने 1 ब्रोज मेडल जीता था। इसी प्रकार सब इंस्पेक्टर राजबीर के नाम 4 नेशनल 4 मेडल (3 सिल्वर 1 ब्रोज) व  42 राज्य स्तरीय मेडल (30 गोल्ड, 08 सिल्वर, 04 ब्रोज) जीत/हासिल कर चुके है। खेलों के साथ-साथ पुलिस सेवा में भी सब इंस्पेक्टर का योगदान सराहनीय रहा है। इनकी उपलब्धि न केवल पुलिस विभाग, बल्कि राज्य के युवाओं को भी प्रेरित करती है। सब इंस्पेक्टर  राजवीर की इच्छाशक्ति पुलिस सेवा/जिम्मेदारियों के साथ-साथ खेलों में भी उत्कृष्टता हासिल करने की अनूठी मिसाल है।

Related posts

हरियाणा की बेटी ने लंदन में आर्ट शो “द इक्लेक्टिक मेलांगे ” का भारत सरकार की तरफ से आयोजन किया।

Ajit Sinha

साउथ कोरिया के राष्ट्रपति ने अभेद्य सुरक्षा प्रबंधन के लिए गुरुग्राम पुलिस को धन्यवाद कहा-वीडियो देखें

Ajit Sinha

गुरुग्राम ब्रेकिंग: हरियाणा की हजारों आंगनवाड़ी वर्कर्स और हेल्पर्स कल करेंगी हरियाणा विधान सभा का घेराव।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x