Athrav – Online News Portal
खेल फरीदाबाद

हरियाणा राज्य की ओर से क्रिकेट खेल में भाग लेने वाले अधिकारी/कर्मचारी के चयन के लिए हेतु ट्रायल 3 जनवरी को: डीसी


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:डीसी विक्रम सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला में हरियाणा राज्य की ओर से क्रिकेट खेल में भाग लेने वाले अधिकारी/कर्मचारी के चयन के लिए ट्रायल आगामी 03 जनवरी 2023 को आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि केन्द्रीय सिविल सेवा सांस्कृतिक एंव क्रीडा बोर्ड द्वारा अखिल भारतीय सिविल सेवा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन आगामी 02 फरवरी 2023 से 09 फरवरी 2023 तक मोहाली पंजाब में करवाया जाना है। डीसी विक्रम ने बताया कि कोविड-19 महामारी की हिदायतों की पालना भी की जायेगी।

इस बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी देवेन्द्र सिंह ने बताया है कि उक्त प्रतियोगिता में हरियाणा राज्य की ओर से क्रिकेट खेल में भाग लेने वाले अधिकारी/कर्मचारी के चयन के लिए ट्रायल आगामी 03 जनवरी 2023 को पंचकूला में रखे गये है। जो भी सरकारी अधिकारी/कर्मचारी ट्रायल देने के इच्छुक हैं वे 03 जनवरी 2023 को प्रातः 10ः00 बजे भी पंचकूला में पहुंचना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि भाग लेने वाले सरकारी अधिकारी/कर्मचारी को विभाग की ओर से जारी प्रमाण पत्र लेकर पहुंचें। जिसमें स्पष्ट किया गया हो कि वह इस विभाग का अधिकारी/कर्मचारी है। सिविल सेवा प्रतियोगिता से संबंधित हिदायते वेबसाइट http://dopt.gov.in पर उपलब्ध है।

Related posts

शराब तस्करी पर हरियाणा पुलिस का बड़ा एक्शन: अंग्रेजी शराब की 500 पेटी जब्त

Ajit Sinha

फरीदाबाद:कश्मीरी विस्थापितों के आस्था के केंद्र सारिका देवी मंदिर के लिंक रोड का उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने किया शिलान्यास

Ajit Sinha

बहन की शादी आगामी18 जुलाई को होनी थी, पैसे की जरुरत थी, मालिक का पैसा मेरे करीब पड़ा था और वह लेकर फरार हो गया-अरेस्ट

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x