Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: ओयो होटल में रस्सी से गला दबाकर लड़की की हत्या करने वाले आरोपी को सेक्टर 31 पुलिस ने किया अरेस्ट।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: एनएचपीसी चौक के निकट दा लाइमस्टोन ओयो होटल में एक युवती की रस्सी से गला घोंटकर हत्या करने के मामले में सेक्टर -31 थाने की पुलिस ने आरोपित को अरेस्ट किया हैं। इस आरोपित को पुलिस ने अदालत के सम्मुख पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया हैं। अरेस्ट किए गए आरोपित का नाम आकाश, उम्र 24 वर्ष , निवासी शिव कॉलोनी , फरीदाबाद हैं। आरोपित ने पुलिस पूछताछ में खुलासा किया हैं कि युवती उसके अलावा किसी और लड़के के संपर्क हैं , और उससे बातचीत करती हैं। इस लिए, उपरोक्त होटल के कमरे में बुला कर उसकी रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि अरेस्ट किए गए आरोपी का नाम आकाश, उम्र 24 वर्ष , है जो फरीदाबाद की शिव कॉलोनी का रहने वाला है। आरोपी के खिलाफ हत्या की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है जिसमें आरोपी ने एक 23 वर्षीय युवती की गला दबा कर हत्या कर दी थी। सूचना मिलते ही एसीपी क्राइम अमन यादव और थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को घटनास्थल से ही पकड़ लिया। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी युवती को पिछले करीब 8 साल से जानता था। आरोपी आकाश दिल्ली की एक कंपनी में अकाउंटेंट का काम करता है। आरोपी को शक था कि युवती किसी और लड़के से बात करती है। इसके चलते उसने युवती को एनएचपीसी चौक के पास स्थित दा लाइमस्टोन ओयो होटल में बुलाया। आरोपी सुबह करीब 11 बजे युवती को होटल में लेकर गया जहां पर उसका युवती के साथ झगड़ा हो गया और उसने रस्सी से गला घोटकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस द्वारा आरोपी को मौके से काबू कर थाने लाया गया और युवती के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले किया गया है। आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयोग रस्सी बरामद की जा चुकी है। मामले में गहनता से पूछताछ करने के लिए आरोपी को अदालत में पेश करके एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। मामले में पूछताछ जारी है।

Related posts

दिल्ली ब्रेकिंग: दिल्ली के एक गेस्ट हाउस में लगी भीषण आग, 21 लोगों की जिंदा जलने से दर्दनाक मौत, मौत का आंकड़ा और बढ़ सकता है।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: दोस्त का पता बताने से इंकार किया तो उसके दो चचेरे भाइयों पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाने वाला आरोपित पकड़ा गया।

Ajit Sinha

कुख्यात बदमाश रणदीप भाटी गैंग के सक्रिय सदस्य योगेश डबरा की 5 करोड़ रूपए की 36 दुकानें पुलिस ने किया सीज

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x