Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

बैटरी चोरी के शक में पीट-पीटकर की गई शख्स की हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को किया अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: थाना मुजेसर की टीम ने आज 2 दिन पूर्व बैटरी चोरी करने के शक में एक शख्स की पीट -पीट कर हत्या करने वाले दो आरोपित को अरेस्ट किया हैं। अरेस्ट किए गए आरोपितों के नाम योगेश और पंकज है जो फरीदाबाद के गांव मुजेसर के ही रहने वाले हैं। पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक पुलिस को दी अपनी शिकायत में मृतक दीपक के पिता ने बताया कि वह सेक्टर- 7 स्थित इंदिरा कॉलोनी का निवासी है और उनके दो बेटे दीपक और राजू हैं। गत 30 सितंबर 20 21 के दोपहर लगभग 12 बजे जब वह मुजेसर मार्केट से जा रहा था तो उन्हें सूचना मिली कि ऑटो की बैटरी चोरी के शक में उसके बेटे दीपक के साथ किसी ने मारपीट की है।

सूचना मिलते ही वह अपने बेटे की तलाश करने लगा और शाम लगभग 5 बजे उन्हें पता चला कि उनका बेटा दीपक रेलवे लाइन के नजदीक मशीन मार्केट के पीछे पड़ा हुआ है। वह जब अपने बेटे को देखने वहां पहुंचे तो दीपक तड़प रहा था। जब उसके पिता ने उसके साथ मारपीट करने वालों के बारे में पूछताछ की तो उसने बताया कि आरोपित योगेश और पंकज ने उसके साथ लाठी-डंडे और लात घूसों से मारपीट की है। आरोपितों को शक था कि उनके ऑटो की बैटरी दीपक ने चोरी की है। इसी शक के चलते उन्होंने दीपक के साथ मारपीट की थी। दीपक के पिता दीपक को अस्पताल पहुंचाने का बंदोबस्त करने लगे कि दीपक ने वहीं रेलवे लाइन के पास अपने पिता के सामने ही दम तोड़ दिया। इसके पश्चात मृतक के पिता की शिकायत पर थाना मुजेसर में आरोपितों के खिलाफ हत्या की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू की गई। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप की टीम ने इस मामले में दो आरोपितों योगेश और पंकज को मुजेसर की मार्केट से कल अरेस्ट कर लिया। आरोपितों को अदालत में पेश करके 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है जिसमें आरोपितों से इस मामले में गहनता से पूछताछ करके इसमें शामिल अन्य आरोपितों के बारे में पूछताछ की जाएगी।

Related posts

हरियाणा भवन में शहरी विकास पर हुई समीक्षा बैठक: मुख्यमंत्री नायब सैनी तथा विपुल गोयल ने दिए अधिकारियों को सख्त निर्देश।

Ajit Sinha

मर्डर की साजिश पर निकले वांटेड समेत 3 लूटेरे पंचकूला पुलिस की गिरफ्त में।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: सीमा के भीतर धान की फसल की कटाई के बाद बचे उसके अवशेषों (पराली ) को जलाने पर पूर्ण पाबंदी लगा दी, सरों

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x