Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: संपत्ति कर बकायादारों के खिलाफ नगर निगम ने चलाया सीलिंग अभियान

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: निगमायुक्त यशपाल यादव ने बताया कि निगम का लगभग 200 करोड़ रूपये पुराना संपत्ति कर बकाया चल रहा है जिसमें 38 करोड़ के मामले विभिन्न कोर्टो में विचाराधीन है तथा 36 करोड़ रूपये सरकारी विभागों के विरूद्ध बकाया है और बाकी लगभग 125 करोड़ रूपये वसूले जाने हैं। इन बकायेदारों को बार-बार नोटिस जारी किए जा चुके है उसके बाद भी बकायेदारों ने अपना बकाया कर निगम में जमा नहीं कराया है।

निग्मायुक्त यशपाल यादव के निर्देश पर क्षेत्रिय एवं कर अधिकारियों ने आज बकायेदारों पर शिंकजा कसते हुए बकाया संपत्ति कर की वसूली करने के लिए फरीदाबाद एनआईअी जोन-1 के क्षेत्र में पड़ने वाली 5 इकाईयों, जिनके विरूद्ध लगभग 9.16 लाख रूपये, ओल्ड फरीदाबाद जोन के क्षेत्र में पड़ने वाली 5 इकाईयों, जिनके विरूद्ध लगभग 3.22 लाख रूपये तथा बल्लभगढ़ जोन-2 के क्षेत्र में पड़ने वाली 15 इकाईयों जिनके विरूद्ध लगभग 12.61 लाख रूपये संपत्ति कर राशि पिछले कई वर्षों से बकाया है,के विरूद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए आज सीलिंग की कार्यवाही की गई है। निगमायुक्त ने यह भी स्पष्ट किया कि कर वसूली में लापरवाही किसी भी तरह से बर्दाश्त नहीं की जाएगी और इसी प्रकार बकायेदारों के विरूद्ध सीलिंग की कार्रवाई लगातार चलाई जाएगी।

Related posts

डीसी अतुल द्विवेदी को देश के स्वच्छता सर्वेक्षण ग्रामीण में फरीदाबाद का देश मै दूसरा स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित

Ajit Sinha

फरीदाबाद :सूरजकुंड रोड स्थित श्री गोपाल गौशाला में गोपाष्टमी महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया, भंडारे के प्रसाद वितरित किए।

Ajit Sinha

लॉकडाउन 3 मई तक रहेंगी,जिला प्रशासन से अनुमति कुछ ही संस्थानों को मिली हैं , उन्हीं के स्टीकर लगी गाड़ियां चलेंगी: सीपी   

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x