Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

नौकरी का झांसा देकर एक महिला से ओयो होटल में बलात्कार करने वाले आरोपित को पुलिस ने किया अरेस्ट 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: एनआईटी महिला थानापुलिस की टीम ने आज नौकरी का झांसा देकर एक महिला के साथ एक होटल में जबरन बलात्कार करने वाले आरोपित  को अरेस्ट कर लिया। अरेस्ट किए गए आरोपित का नाम जितेंद्र उर्फ पंकज निवासी हाथरस, उत्तर प्रदेश हाल किराएदार इंदिरा एंक्लेव, फरीदाबाद हैं।  

महिला पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि उनको बीते 19 अप्रैल को शिकायत मिली थी जिसमें दिल्ली निवासी एक 35 वर्षीय महिला ने बताया था कि आरोपित  जितेंद्र उर्फ पंकज से उनकी मुलाकात बीते 8 फरवरी- 2021 को सरिता विहार, मेट्रो स्टेशन, दिल्ली पर हुई थी। उस समय वह नौकरी की तलाश में कहीं जा रही थी। आरोपित जितेंद्र उर्फ पंकज ने पीड़िता को भरोसा दिलाया कि वह उसको गुरुग्राम में नौकरी लगवा देगा। अगले दिन 9 फरवरी को आरोपित  ने महिला को गुरुग्राम बुला लिया। गुरुग्राम में इधर-उधर कुछ ऑफिसों में घुमाने के बाद जब शाम हो गई तो आरोपित  ने कहा कि अब शाम हो गई है फरीदाबाद चलते हैं और आरोपित महिला को फरीदाबाद ले आया। फरीदाबाद में पीड़िता को एक ओयो होटल के अंदर रूम बुक करके रुकवाया और रात होने पर जबरदस्ती कोल्ड ड्रिंक में नशे की दवाई डाल कर उसके साथ गलत काम किया।महिला ने जब इस चीज की आपत्ति की तो आरोपित ने कहा कि वह उससे शादी कर लेगा क्योंकि वह कुंवारा  हैं। कुछ दिनों बाद जब पीड़िता को पता चला कि आरोपित  जितेंद्र उर्फ पंकज पहले से ही शादीशुदा है और उसने झूठ बोलकर महिला के साथ गलत काम किया है। जिस पर महिला थाना एनआईटी ने बलात्कार का मामला दर्ज कर आरोपित को अरेस्ट  करने के लिए कार्रवाई शुरू की थी। पुलिस ने अपने विशेष सूत्रों के माध्यम से  आरोपित को अरेस्ट कर लिया। पुलिस की माने तो आरोपित को अदालत मके सम्मुख पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया हैं 

Related posts

फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच सेंट्रल ने एटीएम कार्ड धोखें से बदल कर एटीएम मशीनों से कैश निकालने वाले शख्स को किया गिरफ्तार, किया 18000/- बरामद।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: मामूली विवाद के चलते 12 वीं पास लड़के ने गांव भनकपुर में11 वीं क्लास के छात्र की हत्या की थी -अरेस्ट

Ajit Sinha

दबंगों ने जबरन दुकान खुलवा कर खाना देने को कहा, जब दुकान के संचालक के इनकार किया तो उसकी गोली मारकर हत्या कर दी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x