Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

घरेलू सहायिका मोनिका को चोरी के 7 लाख 87 हजार रुपए नगद और लाखों रुपए के सोना -चांदी के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
एक घरेलू सहायिका द्वारा अपने मालिक के घर से लाखों रुपए नगदी और सोना-चांदी चोरी करने वाली एक सहायिका को थाना डीएलएफ फेज -2 गुरुग्राम की पुलिस टीम ने आज गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपित महिला का नाम मोनिका निवासी गांव अमांडा बेरिया, नंदियां (पश्चिम-बंगाल) है। पुलिस ने पकड़ी गई घरेलु सहायिका मोनिका के पास से चोरी के 7 लाख 87 हजार रुपए नगद और सोना -चांदी बरामद किए है। इस संबंध में एक मुकदमा थाना डीएलएफ -फेज -2 गुरुग्राम में दर्ज किया गया था। अब इसी मुकदमे में आरोपित घरेलु सहायिका मोनिका को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि  दिनांक 08.11.2025 को एक व्यक्ति ने  थाना डीएलएफ फेज-2, गुरुग्राम की पुलिस टीम को एक लिखित शिकायत दिनांक 28.10.2025 को उसके  घर में काम करने वाली सहायिका द्वारा उसके घर से सोने व चांदी की ज्वेलरी चोरी करके ले जाने के संबंध में दी गई। प्राप्त शिकायत पर थाना डीएलएफ फेज-2, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा अंकित किया गया।

उनका कहना है कि थाना डीएलएफ फेज-2,  गुरुग्राम की पुलिस टीम ने कार्रवाई  करते हुए उपरोक्त मुकदमा में चोरी करने की वारदात को अंजाम देने वाली आरोपित सहायिका को दिनांक 09.11.2025 को डीएलएफ फेज-2, गुरुग्राम से काबू किया, आरोपित महिला की पहचान मोनिका निवासी गांव अमांडा बेरिया, नंदियां (पश्चिम-बंगाल) के रूप में हुई। पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि आरोपित महिला मुकदमा  में शिकायतकर्ता के घर में सहायिका के तौर पर काम करती थी, आरोपित महिला द्वारा सोने चांदी की ज्वेलरी देखकर लालच आ गया तो उसने चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया। आरोपित महिला ने बताया कि उसके द्वारा चोरी की गई ज्वेलरी में से कुछ ज्वेलरी किसी अनजान व्यक्ति को 7 लाख 87 हजार रुपए में बेच दी थी। पुलिस टीम द्वारा आरोपित महिला के कब्जा से सोने व चांदी की ज्वेलरी व 7 लाख 87 हजार रुपयों की नगदी बरामद की गई है।   मुकदमा  अनुसंधान अधीन है।

Related posts

संजय कॉलोनी में मकान पर कब्ज़ा करने के मामले में आदित्य उर्फ़ कातिया सहित 3 भाइयों को पुलिस ने किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

20000 रूपए रिश्वत लेने के मामले में उप निरीक्षक राजकुमार के खिलाफ अदालत में एसीबी रोहतक की टीम ने चार्जशीट किया पेश।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: सीआईए स्टाफ -65 में तैनात ईएएसआई संजय, दो मुख्य सिपाही फारुख व खालिद 25000 रुपए रिश्वत लेते पकड़े गए।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x