Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी आगमन को लेकर चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस व सुरक्षा एजेंसियां।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: अमृता अस्पताल में आज एसपीजी, प्रशासन व पुलिस की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसपीजी के एडीजीपी राजीव भगत ने की। बैठक को संबोधित करते हुए राजीव भगत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन के लिए अमृता अस्पताल व इसके आसपास सुरक्षा व्यवस्था के तमाम पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री मनोहर लाल, हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय सहित अन्य तमाम मंत्री गण की अलग-अलग एजेंसी को सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई है।बैठक में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम के लिए  हेलीपैड, रैली स्थल और मीडिया सेंटर, लाइव टेलीकास्ट, संबोधन मीडिया के बैठने के लिए स्थान सहित तमाम पहलुओं पर बारीकी से जानकारी दी गई।उन्होंने अधिकारियों को कहा कि वे आपस में बेहतर तालमेल करके सफल आयोजन के लिए अपनी जिम्मेदारी को बेहतर तरीके से पूरा करें।

बैठक में पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा, उपायुक्त यशपाल सहित पुलिस व प्रशासन के सभी अधिकारी और एसपीजी, एयर फोर्स तथा अन्य सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

हरियाणा पुलिस का रिश्वतखोर एएसआई 4 हजार रुपए रिश्वत लेते अरेस्ट।

Ajit Sinha

विश्व तंबाकू निषेध दिवस के मौके पर एमआरडीसी के छात्रों ने किया जागरूक

Ajit Sinha

फरीदाबाद: रिश्ता नाता नहीं फिर भी मिशन जागृति करती है अंतिम संस्कार, ऐसे कोरोना योद्धाओं को हर कोई कर रहा सलूट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x