Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली राष्ट्रीय स्वास्थ्य

पीएम नरेंद्र मोदी ने कोरोना वैक्सीन की पहली डोज ली, दिल्ली एम्स में लगवाया टीका

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली: कोरोना वायरस के खिलाफ वैक्सीनेशन अभियान का दूसरा चरण आज से शुरू हो गया. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी वैक्सीन की पहली डोज ली. पीएम मोदी सुबह-सुबह दिल्ली एम्स पहुंचे और वैक्सीन की पहली खुराक ली, साथ ही उन्होंने देशवासियों से वैक्सीन लगवाने की अपील भी की है.

उन्होंने ट्वीट करके कहा कि ‘मैंने एम्स में कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक ली, यह तारीफ के काबिल है कि कैसे हमारे डॉक्टरों और वैज्ञानिकों ने कोरोना के खिलाफ वैश्विक लड़ाई को मजबूती देने के लिए तेजी से काम किया. उन्होंने कहा कि मैं सभी से अपील करता हूं जो भी वैक्सीन लगवाने के योग्य है, वह भारत को कोरोना मुक्त बनाने में साथ आए.

Related posts

Ajit Sinha

सीएम अरविंद केजरीवाल ने एलजी को फिर भेजी डीईआरसी अध्यक्ष नियुक्त करने की फाइल

Ajit Sinha

सुशांत सिंह राजपूत के पिता के के सिंह का वीडियो हुआ वायरल, बोले- 25 फरवरी को बांद्रा पुलिस को बताया था वो खतरे में है…

Ajit Sinha
error: Content is protected !!