Athrav – Online News Portal
हरियाणा

पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के 6 जजों को एडिशनल जज के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंण्डीगढ़: पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति  रवि शंकर झा ने आज पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के 6 जजों को एडिशनल जज के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
   

   
पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के जिन एडिशनल जजों को शपथ दिलाई गई है उनमें न्यायमूर्ति अशोक कुमार वर्मा, न्यायमूर्ति संत प्रकाश, न्यायमूर्ति श्रीमती मिनाक्षी आई. मेहत्ता, न्यायमूर्ति करमजीत सिंह, न्यायमूर्ति विवेक पुरी और न्यायमूर्ति श्रीमती अर्चना पुरी शामिल हैं। इस अवसर पर पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश, अधिवक्ता, राज्य सरकारों के वरिष्ठï अधिकारियों सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी व गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि इन सभी एडिशनल जजों को उनके अपने पद ग्रहण की तिथि से दो साल की कार्य अवधि के लिए नियुक्त किया गया है।  

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: बीजेपी अध्यक्ष नायब सैनी ने प्रदेश व जिला स्तर पर आईटी विभाग में नियुक्ति की हैं -लिस्ट पढ़े।

Ajit Sinha

चंडीगढ़: हाईकोर्ट ने खोली सरकार की फर्जी पारदर्शिता की पोल, लगाया 1 लाख का जुर्माना- भूपेंद्र हुड्डा

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: बिजली चोरी जुर्माने में वृद्धि सर्कुलर को रद्द करना सरकार का किसान हितैषी फैसला -बिजली मंत्री

Ajit Sinha
error: Content is protected !!