Athrav – Online News Portal
दिल्ली

फूलवालों की सैर’ सिर्फ़ एक उत्सव नहीं, ये दिल्ली की गंगा-जमुनी तहज़ीब का हिस्सा-सीएम आतिशी


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली:संस्कृति और एकता के परिचायक ‘फूल वालों की सैर’ उत्सव का शुभारंभ हो चुका है। सोमवार की आयोजकों द्वारा सीएम आतिशी को उत्सव का प्रतीक पारंपरिक पंखा भेंट कर सात दिवसीय “फूल वालों की सैर 2024” उत्सव की शुरुआत की गई। इस मौके पर आयोजक शहनाई वादकों के साथ दिल्ली सचिवालय पहुंचे और सीएम आतिशी को फूलों का पंखा भेंट किया।

मुख्यमंत्री आतिशी ने ‘फूलवालों की सैर’ की शुरुआत के मौके पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि, फूलवालों की सैर सिर्फ़ एक सात दिन त्यौहार नहीं बल्कि हमारी गंगा-जमुनी तहज़ीब का प्रतीक है। और आज के दौर में सभी को इन प्रतीकों की बहुत जरूरत है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में देश के हर हिस्से के लोग, हर धर्म संप्रदाय,मान्यता के लोग रहते है और इस प्रकार के उत्सव सभी को साथ लाने का काम करते है।सीएम आतिशी ने कहा कि, आज के समय में जब इंसान को इंसानियत से दूर किया जा रहा है, एक दूसरे से लड़ाया जा रहा है। धर्म-जाति, भाषा के नाम पर अलग-अलग दीवारें खड़ी की जा रही है। ऐसे में ‘फूलवालों की सैर’ लोगों को साथ लाने का त्यौहार है। जो आपसी भेदभाव की भुलाकर प्रेम और सौहार्द को बढ़ाता है।उन्होंने कहा कि, हमें अपनी इन परंपराओं को संजोना और उनका जश्न मनाना जारी रखना चाहिए, क्योंकि ये ऐसे पुल हैं जो हमें हमारी जड़ों से, एक-दूसरे से और उस भविष्य से जोड़ते हैं।

Related posts

ब्रेकिंग न्यूज़: जिम जाते वक़्त बीच सड़क पर बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर पर ताबड़तोड़ फायरिंग करके कर दी हत्या।

Ajit Sinha

राहुल गांधी ने कहा- हिमंत बिस्वा सरमा के भ्रष्टाचार को असम की जनता माफ नहीं करेगी, सजा तय है।

Ajit Sinha

वंदे मातरम् की आड़ में बीजेपी ‘वंदे वोटरम्’ कर रही – दीपेन्द्र हुड्डा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x