Athrav – Online News Portal
नोएडा

रक्षा एडेला सोसाइटी में बिजली गुल होने से लिफ्ट में फंसे लोग , निवासियों ने देर रात सोसायटी के गेट पर किया प्रदर्शन

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नॉएडा: ग्रेटर नोएडा वेस्ट के निवासी आए दिन किसी न किसी समस्या से जूझते से नजर आते हैं, यहां पर कभी बिजली की समस्या, तो कभी पानी की समस्या, तो कभी लोगों के लिफ्ट में फंसने के कारण आए दिन हंगामा होता रहता है.बीती रात रक्षा एडेला सोसाइटी में बिजली चली जाने कारण कुछ लोग लिफ्ट में फंस गए। जिनको मुश्किल से बाहर निकल गया। जिसके बाद जहां के निवासी सड़कों पर उतार आए और सोसायटी के गेट कर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया, सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची बिसरख कोतवाली पुलिस ने लोगों को समझा बुझा कर जाकर शांत कराया। सोसायटी के गेट को बंद कर प्रदर्शन कर रहे लोग रक्षा एडेला सोसाइटी के है शुक्रवार रात बिजली गुल होने के कारण कुछ लोग लिफ्ट में फंस गए।

जिनको मुश्किल से बाहर निकल गया। जिसके बाद लोगों का बिल्डर के खिलाफ गुस्सा फूट पडा निवासियों का आरोप है कि बार-बार मेंटेनेंस विभाग से बिजली आपूर्ति को लेकर शिकायत की जा रही है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती है। सोसाइटी में पावर बैकअप के लिए डीजी सेट की व्यवस्था भी नहीं शुरू की गई है। बिजली जान पर लोगों को गर्मी से जूझना पड़ता है। देर रात प्रदर्शन और हंगामे की जानकारी मिलते ही बिसरख कोतवाली की पुलिस मौके पर पहुंच गई बिजली के बैकअप की समस्या को लेकर सोसाइटी निवासियों और बिल्डर्स के बीच बातचीत कर मामले को शांत कराया. पुलिस का कहना है कि लिफ्ट में कोई भी व्यक्ति फंसा हुआ नहीं है।लेकिन रक्षा एडेला सोसाइटी के निवासियों का कहना था,  कि सोसाइटी में शुक्रवार की शाम से ही बार-बार बिजली आपूर्ति बाधित हो रही थी। हर आधे घंटे बाद बिजली की कटौती हो रही थी। शाम 6 बजे से रात 8 बजे के बीच में हर आधे घंटे के बाद बिजली आ जा रही थी। कुछ लोग लिफ्ट में सवार होकर ऊपर से नीचे आ रहे थे, तभी अचानक लाइट जाने के कारण वे सभी लिफ्ट में फंस गए। बड़ी मशक्कत के बाद लोगों को लिफ्ट से बाहर निकाला गया। जिसकी वजह से सोसाइटी के निवासियों ने परिसर में एकत्रित होकर में गेट पर बिजली विभाग और बिल्डर प्रबंधन के खिलाफ हंगामा किया। निवासियों का आरोप है कि बार-बार मेंटेनेंस विभाग से बिजली आपूर्ति को लेकर शिकायत की जा रही है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती है। सोसाइटी में पावर बैकअप के लिए डीजी सेट की व्यवस्था भी नहीं शुरू की गई है।

Related posts

पुलिस व बदमाशों के बीच हुए एनकाउंटर में एक बदमाश पैर मे गोली लगने से घायल, दूसरा कांबिंग के दौरान अरेस्ट।

Ajit Sinha

एक कार से 25 करोड़ रूपए के हेरोइन बरामद, के साथ दो लोग पकड़े ।

Ajit Sinha

असली नोटों के बीच में नकली नोटों को डालकर आमजनों को ठगने वाले गिरोह का पर्दाफाश,4 अरेस्ट,18 लाख के नकली नोट बरामद।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x