Athrav – Online News Portal
दिल्ली स्वास्थ्य

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं से खुश हैं दिल्ली के लोग

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली:जैसा कि ज्ञात है दिल्ली के लोकप्रिय मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के दिशा निर्देशन में दिल्ली सरकार के सरकारी अस्पतालों में लगातार औचक निरीक्षण का सिलसिला जारी है।  इस सिलसिले में कल भी दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली सरकार के चार अस्पतालों का दौरा किया था।  औचक निरीक्षण की श्रृंखला को आगे बढ़ते हुए आज भी दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली सरकार के चार अन्य अस्पताल दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल, दादा देव अस्पताल, इंदिरा गांधी अस्पताल एवं सुश्रुत ट्रॉमा सेंटर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया।  निरीक्षण के दौरान इन अस्पतालों में भी मंत्री सौरभ भारद्वाज ने अस्पताल में भर्ती मरीज से प्रत्यक्ष रूप से बातचीत की और अस्पताल की वर्तमान स्थिति के बारे में जाना।   

मंत्री सौरभ भारद्वाज ने मरीजों से प्रत्यक्ष रूप से पूछा कि इलाज में किसी प्रकार की कोई परेशानी तो नहीं आ रही है, साथ ही साथ इलाज करने के लिए मरीज से किसी दलाल ने या अस्पताल प्रशासन के किसी व्यक्ति ने कोई रिश्वत, कोई पैसा तो नहीं लिया है, मंत्री सौरभ भारद्वाज ने पूछा कि सभी लोगों को सभी दवाइयां अस्पताल की ओर से मुफ्त मिल रही है या नहीं।  मरीज ने अस्पताल प्रशासन के व्यवहार की सराहना की, मरीजों ने बताया कि उन्हें इलाज के लिए किसी भी प्रकार की कोई रिश्वत या पैसा नहीं देना पड़ा, अस्पताल में चल रहे इलाज का सारा खर्च अस्पताल द्वारा ही उठाया जा रहा है, सभी दवाइयां सभी इलाज मुफ्त मिल रहे हैं।  साथ ही साथ मरीजों ने अस्पताल में मिलने वाले खाने की गुणवत्ता की भी जमकर तारीफ की। अस्पताल में भर्ती कई मरीजों ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का दिल से आभार व्यक्त किया। औचक निरीक्षण के दौरान दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कई मरीजों से स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने प्रत्यक्ष रूप से बातचीत की।  मंत्री सौरभ भारद्वाज ने एक मरीज से उसके भर्ती होने की वजह पूछी, नजफगढ़ से आए मरीज ने बताया की गले में छोटी सी एक गांठ हो जाने की वजह से वह अस्पताल में भर्ती हुआ है।  पेशे से वह मरीज़ टेंपो ड्राइवर था।  मरीज ने बताया की अस्पताल में सभी प्रकार की दवाइयां, सारा इलाज, देख-रेख बिल्कुल मुफ्त है और अस्पताल में सारी सुविधाएं बेहतर किस्म की उपलब्ध कराई जाती है।  मंत्री सौरभ भारद्वाज के बार-बार पूछने पर भी मरीज ने हर बार यही कहा, कि नहीं किसी बात की कोई परेशानी नहीं है, सभी सुविधा यहां मौजूद हैं और इलाज बहुत बेहतर तरीके से किया जा रहा है।  वही दादा देव अस्पताल में जच्चा बच्चा विभाग में खुद को दिखाने आई महिलाओं से भी मंत्री सौरभ भारद्वाज ने बात की I मंत्री सौरभ भारद्वाज ने वहां पर मौजूद दर्जनों महिलाओं से प्रत्यक्ष रूप से बात कर पूछा कि डॉक्टरों का आचार व्यवहार उनके प्रति किस प्रकार का रहता है।  क्या अल्ट्रासाउंड या अन्य किसी प्रकार की जांच के लिए रिश्वत देनी पड़ती है।  मंत्री सौरभ भारद्वाज ने पूछा की सभी प्रकार की जांच अस्पताल में की जा रहे हैं या नहीं।  मौके पर मौजूद सभी महिलाओं ने एक सुर में कहा कि सभी प्रकार के टेस्ट सभी जांच अस्पताल में ही की जा रही है और किसी भी प्रकार की जांच के लिए कोई रिश्वत कोई पैसा नहीं देना पड़ा।  साथ ही साथ उन्होंने कहा कि डॉक्टरों का आचार व्यवहार भी बहुत अच्छा है, बहुत अच्छी तरीके से और तसल्ली बख्श जांच करते हैं।  

Related posts

केंद्रीय गृह मंत्री बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा के काफिले पर हुए हमले की निंदा करते हुए गहरा दुःख व्यक्त किया। 

Ajit Sinha

अभिनेता सैफ अली खान की तेजी से सुधार,8 साल के बेटे के साथ चलते हुए लहूलुहान अवस्था अस्पताल में पहुंचे थे अस्पताल में

Ajit Sinha

राष्ट्रपति, द्रौपदी मुर्मू ने एमएसएमई दिवस समारोह को संबोधित करते हुए कहा, एमएसएमई देश की अर्थव्यवस्था का एक मजबूत स्तंभ हैं

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x