Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

भाजपा सरकार में बुनियादी सुविधाओं के लिए त्राहि-त्राहि कर रहे है लोग : सुमित गौड़

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र की कालोनियों में व्याप्त बिजली, पानी व सडक़ों की समस्याओं को लेकर हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश सचिव सुमित गौड़ ने ‘कांग्रेस आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत लोगों की समस्याएं जानने के लिए अभियान शुरु किया है। इसी के तहत रविवार को महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव सत्यवती चौहान, मालवती पांचाल, शीशपाल परमार, कांग्रेसी नेता अजय व मनोज द्वारा संत नगर में एक स्वागत समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यातिथि के रुप में प्रदेश सचिव सुमित गौड़ ने शिरकत करके वहां केलोगों की समस्याएं सुनीं और उन्हें विश्वास दिलाया कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने पर उनकी समस्याओं को पहली कलम से निराकरण करवाया जाएगा।
इस मौके पर उनके साथ मुख्य रुप से प्रदीप भट्ट, हर्ष वत्स, नरेंद्र करहाना, बिलाल खान, मुख्तयार खान, रामअवतार जैन, सीमा, चंद्रावती, जानकी, कौशला, हब्बन खान, रिषीपाल, शकीला, जुम्मा खान सहित सैकड़ों कालोनीवासी मौजूद रहे। उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए सुमित गौड़ ने कहा कि भाजपा की नीति और नीयत दोनों में ही अंतर है, चुनावों के दौरान विकास के बड़े-बड़े दावे करनी वाली भाजपा सरकार में लोग आज बिजली, पानी, सडक़ें व सीवरेज जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए त्राहि-त्राहि कर रहे है। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी का यह शहर फरीदाबाद मात्र 30 मिनट की बारिश में पानी से लबालब हो जाता है और लोगों का जन-जीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो जाता है क्या यही है भाजपा का विकास है।



उन्होंने कहा कि कालोनियों में कई-कई फुट पानी जमा होने से लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर हो रहे है और न तो जिला प्रशासन और न ही भाजपा नेता लोगों की सुध ले रहे है। गौड़ ने कहा कि कांग्रेस ने सदैव गरीब, मजदूर, किसान व आम आदमी के हकों की आवाज उठाई है और आगे भी पार्टी लोगों के हितों के लिए संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने कहा कि जनता भाजपा का असली चेहरा पहचान चुकी है और आगामी विधानसभा चुनावों में वोट की चोट से भाजपा को करारा जवाब दिया जाएगा और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाकर इस प्रदेश का सही मायनों में विकास किया जाएगा।

Related posts

फरीदाबाद:5000 वितरक रोज लाखों गैस सिलेंडर की कर रहे आपूर्ति – राजेश नागर

Ajit Sinha

फरीदाबाद: सार्वजनिक स्थान पर धुम्रपान करने वालों पर अब होगी सख्त कार्रवाई -पुलिस कमिश्नर विका अरोड़ा।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: जब निगमायुक्त ए मोना श्रीनिवास निकली सड़कों पर, तो मिली समस्याओं का अंबार-दिए आदेश

Ajit Sinha
error: Content is protected !!