Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ फरीदाबाद हरियाणा

गाड़ियों के शीशे पर ब्लैक फिल्म लगाने वाले लोग हो जाएं सावधान, हरियाणा पुलिस चलाएगी 1 अप्रैल से विशेष अभियान-डीजीपी

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:गाड़ियों के शीशे पर ब्लैक फिल्म का इस्तेमाल करने वाले लोग सावधान हो जाएं क्योंकि हरियाणा पुलिस द्वारा 1 अप्रैल से 7 अप्रैल तक विशेष अभियान चलाया जाएगा जिसके तहत ऐसे वाहन चालकों के चालान किए जाएंगे। इस बारे में जानकारी देते हुए पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने बताया कि हरियाणा पुलिस ऐसे वाहन चालको पर शिकंजा कसने जा रही है जो गाड़ियों के शीशे पर ब्लैक फिल्म लगाकर घूम रहे हैं। उन्होंने कहा कि गाड़ियों के शीशे पर ब्लैक फिल्म लगाना यातायात नियमों के विरूद्ध है और हरियाणा पुलिस ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ सख्ती से निपटेगी। ऐसे वाहन चालकों को नियमानुसार 10 हजार रूपये तक का जुर्माना भरना पड़ सकता है।

इस बारे में प्रदेश के सभी पुलिस आयुक्तों, पुलिस अधीक्षकों तथा पुलिस उपायुक्तों को जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इस अभियान को लेकर संबंधित क्षेत्रों के डीएसपी तथा एसीपी को इंचार्ज लगाया गया है जिनकी मॉनिटरिंग संबंधित पुलिस अधीक्षकों तथा पुलिस उपायुक्तों द्वारा स्वयं की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी लोगों को चाहिए कि वे यातायात नियमों का गंभीरता से पालन करें और इनकी उल्लंघन ना करें।उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि वे यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करें और उनकी अनदेखी ना करें। यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनो माध्यम से चालान किए जाएंगे। इसके अलावा, उन्होंने लोगों से अपील की है कि यदि कोई भी नागरिक बुलेट पटाखा बजाते या गाड़ियों पर ब्लैक फिल्म लगाए हुए पाया जाता है तो इसकी सूचना हरियाणा-112 पर अवश्य दें ताकि उनके खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जा सके।
 

Related posts

फरीदाबाद:अवैध वसूली के लिए दिन दहाड़े ताबड़तोड़ गोलियां चलाने वाले तीन बदमाशों को क्राइम ब्रांच -65 ने धर दबोचा।

Ajit Sinha

शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर को रैली समन्वयक और पूर्व मंत्री विपुल गोयल को रैली व्यवस्था प्रभारी नियुक्त किया है।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:पूर्व कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल पहले घर आए लोगों के साथ खेली होली ,फिर शहर के कार्यक्रम में पहुंच कर खेली होली।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x