Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: स्टेट विजिलेंस ब्यरों ने आज महिला थाना में तैनात महिला एएसआई को 10000 रूपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों किया अरेस्ट

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:हरियाणा राज्य चौकसी ब्यूरो ने महिला थाना, फरीदाबाद की सहायक उप निरीक्षक को 10,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। ब्यूरो के एक प्रवक्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि राकेश कुमार निवासी गोपालगढ़, जिला पलवल ने एक शिकायत राज्य चौकसी ब्यूरो, फरीदाबाद में दी कि उसके भतीजे के खिलाफ महिला थाना फरीदाबाद में धारा 376, 506 के तहत एक मुकदमा दर्ज था

जिसको रद्द करने की एवज में उक्त महिला सहायक उप निरीक्षक ने उससे 1,80,000 रुपये की मांग की थी। वह पहले ही 1,70,000 रुपये दो बार में दे चुका है और बाकि के 10,000 रुपये आज देने है। यह सूचना प्राप्त होते ही थाना राज्य चौकसी ब्यूरो, फरीदाबाद में भ्रष्टाचार अधिनियम की धाराओं में मुकदमा  दर्ज करके  कैलाश, उप पुलिस अधीक्षक, फरीदाबाद के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। तहसीलदार, बडखल श्रीमती नेहा सहारन को ड्यूटी मैजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया। राज्य चौकसी ब्यूरो की टीम द्वारा ड्यूटी मैजिस्ट्रेट व छाया (शैडो) गवाह की मौजूदगी में महिला सहायक उप निरीक्षक 10,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफतार किया गया। आरोपिया से गहन पूछताछ की जा रही है। मामले की आगामी कार्रवाई जारी है।

Related posts

फरीदाबाद ब्रेकिंग: हरियाणा के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर ने बुजुर्ग के हाथों नारियल तोड़कर किया निर्माण कार्य का उद्घाटन

Ajit Sinha

जल्द से जल्द सरकार 17 ए की अनुमति दे ताकि बडे मगरमच्छो को अरेस्ट किया जा सके-विधायक नीरज शर्मा।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: एक और कोरोनायोद्धा डा. संतोष ग्रोवर की कोरोना संक्रमण की वजह से  हुई मौत, अब तक 4  डॉक्टर्स की हो चुकी हैं मौत।   

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x