Athrav – Online News Portal
अपराध पंचकूला

90 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पंचकूला/भिवानी: हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV&ACB) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सोनीपत जिले के गन्नौर तहसील क्षेत्र में तैनात हलका पटवारी सचिन को 90 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।शिकायतकर्ता की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए एसवी एंड एसीबी की टीम ने जाल बिछाया। शिकायत के अनुसार आरोपित पटवारी ने फर्म की जमीन के राजस्व रिकॉर्ड में लोन संबंधी विवरण दर्ज करने के एवज में शिकायतकर्ता से 90,000 रुपये की रिश्वत की मांग की थी। शिकायत का सत्यापन करने के बाद एसवी एंड एसीबी, यूनिट भिवानी की टीम ने ट्रैप की कार्रवाई की और आरोपित पटवारी को रिश्वत की रकम के साथ गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई SV & ACB यूनिट भिवानी के नेतृत्व में की गई। ट्रैप की कार्रवाई गजटेड ऑफिसर दया चंद रोहिल्ला, XEN, HVPNL, भिवानी की उपस्थिति में संपन्न हुई। एसवी एंड एसीबी द्वारा इस ट्रैप के दौरान भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 105 के तहत निर्धारित प्रक्रिया का पालन किया गया। मामले में आगे की जांच जारी है।

Related posts

मानव तस्करी के खिलाफ हरियाणा पुलिस सख्त, चलाएगी 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक प्रदेश भर में विशेष अभियान-डीजीपी

Ajit Sinha

फरीदाबाद: दो बच्चों के पिता लड़कियों से फोन पर अश्लील बातें और छेड़छाड़ करने का आदि हैं, को पुलिस ने किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

मौज मस्ती के लिए डेबिट कार्ड बदल ठगी करने वाले बदमाश अरेस्ट, 17 एटीएम कार्ड, तीन एएचडी कैमरा बरामद

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x