Athrav – Online News Portal
पंचकूला राजनीतिक

पंचकूला ब्रेकिंग: राज्यसभा हेतु नामित सांसद रेखा शर्मा पहुंची पंचकूला भाजपा मुख्यालय, कार्यकर्ताओ ने किया स्वागत


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
पंचकूला: हरियाणा से राज्यसभा के लिए नामांकन भरने के बाद पहली बार रेखा शर्मा पंचकूला पार्टी मुख्यालय पहुँच कर प्रदेश एवं जिला पदाधिकारियों के साथ बैठक कर सदस्यता अभियान के द्वितीय चरण के प्रगति की समीक्षा बैठक की। गौरतलब है भाजपा के सदस्यता अभियान के प्रथम चरण में प्राथमिक सदस्य बनाने का लक्ष्य पूर्ण करने के बाद अब दूसरे चरण में सक्रिय सदस्य बनाने का कार्य प्रदेश स्तर पर चलाया रहा है।

इस मौके पर रेखा शर्मा ने राज्यसभा हेतु उनके नाम के चयन के निर्णय के लिए शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद करते हुए कहा वे देश के उच्च सदन में पंचकूला और हरियाणा के सर्वांगीण विकास, विशेषकर महिलाओ के हक़ की आवाज को पूरी मुखरता से उठाएंगी। बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा ने बताया की संगठन में महत्वपूर्ण दायित्व एवं पद सक्रिय सदस्यों को ही दिए जाते है,

पार्टी का सक्रिय सदस्य बनने के लिए आवश्यक है प्रत्येक कार्यकर्ता कम से कम पचास प्राथमिक सदस्य जोड़े। इस मौके पर नगर महापौर कुलभूषण गोयल, जिला महामंत्री वीरेंदर राणा, शिवालिक बोर्ड के चेयरमैन ओमप्रकाश देवीनगर, प्रदेश कार्यालय प्रमुख कमलजीत, वरिष्ठ नेता प्रमोद सिंगला, भाग सिंह दमदमा व प्रदेश एवं ज़िले के तमाम पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

फरीदाबाद: भाजपा गठबंधन सरकार कर रही है जनता के हितों की अनदेखी, अपना रही है तानाशाही तरीके:ओम प्रकाश चौटाला

Ajit Sinha

कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी ने आज महासचिवों और प्रभारी के साथ हुई एक मीटिंग में क्या कहा- जानने के लिए जरूर पढ़े।   

Ajit Sinha

बीजेपी ने आज 24 प्रदेशों में प्रभारी -सह प्रभारियों की तुरंत प्रभाव से नियुक्ति की है -लिस्ट पढ़े।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x