Athrav – Online News Portal
दिल्ली फरीदाबाद

सातवें पूर्व सैनिक दिवस में फरीदाबाद के पूर्व सैनिकों की भागीदारी :सतिंदर दुग्गल


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली:सातवाँ सशस्त्र बल पूर्व सैनिक दिवस मनाया गया. वर्ष 1953 में इसी दिन भारतीय सेना के पहले भारतीय कमांडर-इन-चीफ फील्ड मार्शल के एम करिअप्पा, जिन्होंने 1947 के युद्ध में भारतीय सेना का नेतृत्व किया था, औपचारिक रूप से सेवानिवृत्त हुए थे। पहला सशस्त्र सेना पूर्व सैनिक दिवस 14 जनवरी, 2016 को मनाया गया था । , रक्षा मंत्रालय के पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के सम्मान में इंटरैक्टिव कार्यक्रमों की मेजबानी कर हर साल इस दिन को मनाता है । 

इस वर्ष तीनों सेना मुख्यालयों द्वारा नौ स्थानों,झुन -झुनू ,जालंधर, पानागढ़, नई दिल्ली, देहरादून, चेन्नई, चंडीगढ़, भुवनेश्वर और मुंबई में पूर्व सैनिक दिवस मनाया गया। नई दिल्ली स्थित मानेकशॉ सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में पूरे दिल्ली एनसीआर के साथ साथ फ़रीदाबाद से भी बड़ी संख्या में सेना, वायु सेना व नौ सेना के पूर्व सैनिकों ने भाग लिया.

सतिंदर दुग्गल, पूर्व सैनिक, विंग कमांडर ने बताया कि समारोह के दौरान वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वी आर चौधरी और नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे के साथ मंच साझा किया। जनरल पांडे ने कहा, “आज हमारे सशस्त्र बलों की गिनती दुनिया के सर्वश्रेष्ठ और अत्यधिक पेशेवर बलों में होती है। यह पहचान बलिदान, अदम्य साहस और कठिन परिश्रम का परिणाम है। इससे प्रेरित होकर, सशस्त्र सेना की तीनों सेवाएं सेना किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए तैयार हैं।”

नौसेना प्रमुख ने अपने संबोधन में कहा कि आज के सशस्त्र बल हमारे प्रत्येक पूर्व सैनिक के प्रयासों, दूरदर्शी नेतृत्व, आकांक्षाओं और निःस्वार्थ प्रयासों का परिणाम हैं। एडमिरल कुमार ने कहा, “यहां उपस्थित होना और आप सभी के साथ बातचीत करना मेरे लिए सम्मान की बात है। आज हमारे बहादुर योद्धाओं को याद करने और उन्हें श्रद्धांजलि देने का भी अवसर है, जिन्होंने अपना जीवन राष्ट्र के लिए समर्पित कर दिया।” उन्होंने कहा कि नौसेना सभी को आश्वस्त करना चाहती है कि वह पूर्व सैनिकों की विरासत को आगे बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी।

वायुसेना प्रमुख ने इस अवसर पर पूर्व सैनिकों को बधाई भी दी। उन्होंने कहा, “हम अपने वायु सैनिकों को आश्वस्त करना चाहते हैं कि भारतीय वायु सेना आपकी भलाई के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। पुरानी कहावत है कि सेवा करने वालों की सेवा करना हमेशा हमारे प्रयासों की आधारशिला रहेगा।”इस अवसर पर सतिंदर दुग्गल, विंग कमांडर ने तीनों सेना प्रमुखों से अग्निवीरों की भर्ती सम्बंधित पूरे वर्ष का कैलेंडर वर्ष के आरंभ में ही जारी करने व नव युवकों व युवतियों के लिए हेल्प लाइन का टोल फ्री नंबर जारी करने का अनुरोध किया. नौसेना प्रमुख ने स्टाफ अधिकारी कमोडर पंकज शर्मा को इस समस्या का निदान करने के आवश्यक निर्देश दिए। 

Related posts

प्रियंका गांधी ने आज पत्रकारों से बातचीत करते हुए क्या कहा ,सुने इस वीडियो में।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : महिला थाना पुलिस ने ऑटो चालक सहित तीन लोगों को नाबालिग लड़की से गैंगरेप करने के आरोप में किया गिरफ्तार, डीसीपी।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता लखन सिंगला ने क्रिकेटर राहुल तेवतिया के पिता को दी बधाई।   

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x