Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद स्वास्थ्य

फरीदाबाद: सीपी विकास अरोड़ा ने दिए तनाव मुक्त कार्यालय में बेहतर क्रियान्वयन के टिप्स


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:सीपी विकास कुमार अरोड़ा ने तनाव मुक्त कार्यालय में बेहतर क्रियान्वयन के टिप्स देते हुए कहा कि कार्यालयों में अधिकारी व कर्मचारी बेहतर क्रियान्वयन के लिए खुश रहकर कार्य करोगे तो निश्चित तौर पर कार्यालय के कार्यों का बेहतर क्रियान्वयन करेंगे। सीपी विकास अरोड़ा ने कहा कि आधुनिक भगदड़ के युग में अधिकारियों और कर्मचारियों को कार्यालय में तनाव मुक्त कार्य के लिए कुछ नियमों की पालना करनी होगी।  जिससे वे हर्ष और उल्लास के साथ अपने कार्यों का बेहतर क्रियान्वयन कर सकेंगे।

विकास अरोड़ा ने वर्ष 2023 की शुभकामनाएं और बधाइयां देते हुए कहा कि अधिकारी व कर्मचारी अपने कार्यालयों में तनाव मुक्त होकर कार्य करने से जीवन में अपार खुशियां मिलेंगी। उन्होंने कहा कि अधिकारी व कर्मचारियों को एक शेड्यूल निर्धारित कर लेना चाहिए। जिस के अनुरूप नियमित रूप से अपने कार्यालय के कार्य को अमलीजामा पहना चाहिए।

उन्होंने हमारी भारतीय संस्कृति की धरा गीता ग्रंथ के श्लोकों के उच्चारण के साथ कहा कि हम सब के पीछे एक अदृश्य शक्ति है। जो हमें बेहद प्यार करती है। उन्होंने कहा कि दुख अध्यात्मिक स्मृति है और सुख भौतिक स्मृति है। जितना हो सके कार्यालयों में खुश होकर कार्य करने का प्रयास करें। तनाव मुक्त कार्यालय के बेहतर क्रियान्वयन के लिए कार्यशाला में पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों को और कर्मचारियों को शामिल किया गया। 

Related posts

फरीदाबाद : डेंगू , मलेरिया और चिकनगुनिया से बचने के लिए दस्तक नामक एक मुहिम की शुरुआत की गई।

Ajit Sinha

482 दिन से धोखेबाज सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे किसान अब लोकसभा चुनाव में 15000 किसान बहिष्कार करेंगें।

Ajit Sinha

सीपी ओ पी सिंह की सराहनीय पहल: पुलिस प्रशासन खोरी के रहने वाले 200 परिवारों को रहने, खाने, पीने की व्यवस्था करेंगी।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x