Athrav – Online News Portal
अपराध पंचकूला

पंचकूला ब्रेकिंग: फरीदाबाद एसीबी ने आज रिश्वत लेने के मामले में दर्ज एक मुकदमें में फरार होमगार्ड दीपक को धर दबोचा।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
पंचकूला: एसीबी. की फरीदाबाद टीम द्वारा वीरवार को मुकदमा नंबर-23 दिनांक 20.12.2024 धारा 7 पीसी एक्ट व 221, 121(1), 132 बीएनएस. थाना भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो,फरीदाबाद में फरार आरोपित होमगार्ड दीपक निवासी गांव बदरपुर सैयद,थाना भूपानी,जिला फरीदाबाद को गिरफतार किया है।मामला था कि शिकायतकर्ता शिवेन्द्र होमगार्ड निवासी डबुआ कॉलोनी, फरीदाबाद द्वारा एसीबी फरीदाबाद को दी गई अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि कार्यालय सेंटर होमगार्ड, फरीदाबाद में बतौर लिपिक कार्यरत आरोपित दीपक होमगार्ड उसकी नजदीक ड्यूटी लगाने की एवज में उससे 7,000/- रुपये बतौर रिश्वत की मांग कर रहा है।

एसीबी. फरीदाबाद द्वारा शिकायत के आधार पर रेड की कार्रवाई के समय आरोपित दीपक द्वारा अपनी कार में बैठकर शिकायतकर्ता से 7,000/-रुपये बतौर रिश्वत राशि ली गई थी। आरोपित को एसीबी की टीम को शक होने पर वह मौका से अपनी कार सहित भाग निकला। जिस पर एसीबी की टीम द्वारा आरोपित का पीछा किया गया तो आरोपित ईएसआई चौंक के पास सड़क अवरूध होने के कारण वह रिश्वत राशि 7,000/-रूपये व अपनी कार छोड़कर वहां से फरार हो गया। एसीबी की टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए आरोपित द्वारा शिकायतकर्ता से ली गई रिश्वत राशि 7,000/-रुपये आरोपित की कार से बरामद की तथा मौका पर सबूत के रूप में आरोपित की कार को भी कब्जा पुलिस में लिया ।

आरोपित दीपक होमगार्ड दिनांक 20.12.2024 से फरार चल रहा था आरोपित द्वारा जमानत के लिए लगाई गई याचिका दिनांक 07.01.2025 को न्यायालय ए.एस.जे. फरीदाबाद व दिनांक 20.01.2025 को उच्च न्यायालय हरियाणा चंडीगढ़ द्वारा खारिज की गई थी।दिनांक 23 जनवरी 2025 को आरोपित दीपक होमगार्ड को उपरोक्त मुकदमा में गिरफतार किया,अदालत सीजेएम. फरीदाबाद में पेश किया गया।अदालत के आदेश अनुसार उक्त आरोपित को ज्यूडिशियल जेल नीमका, फरीदाबाद में बंद कराया गया।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: 15000 रुपये रिश्वत लेते डॉक्टर, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, और 30000 रुपये लेते पटवारी गिरफ्तार।

Ajit Sinha

रोड़वेज से बस के गायब होने की अजब दास्तान, सिक्योरिटी मनी न मिलने पर पूर्व संविदा कर्म ड्राइवर ने चोरी की थी बस-अरेस्ट।

Ajit Sinha

पहले तो उसका भाई मेरी पत्नी को लेकर भाग गया, बार -बार ये कहता था कि तेरी पत्नी भाग गई, इसलिए उसकी हत्या कर दी -अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x