Athrav – Online News Portal
अपराध पंचकूला

पंचकूला ब्रेकिंग: एसीबी के हाथों रिश्वतखोर जेई. पंचायती राज, लविश कुमार पकड़ा गया।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पंचकूला:हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की हिसार टीम ने दिनांक 17.1.2025 को आरोपी लवीस कुमार, जे.ई., पंचायती राज, डिंग, जिला सिरसा को गिरफ्तार किया। शिकायतकर्ता ओम प्रकाश सरपंच पुत्र हजारा राम, निवासी ढाणी माजरा, जिला सिरसा द्वारा ढाणी माजरा के गन्दे पानी की निकासी के लिए 10 इंच पी.वी.सी. पाईप लाईन रविन्द्रा कम्पनी, सिरसा से कुल 9,84,000/-रुपए  में बिल दिनांक 7.1.2025 व 9.1.2025 अनुसार खरीद की थी। आरोपित  लवीस कुमार, जे.ई, पंचायती राज, डिंग, जिला सिरसा द्वारा शिकायतकर्ता ओमप्रकाश सरपंच से पाईप लाईन के बिल पास करने की एवज में 1,25,000/-रूपए . बतौर रिश्वत की मांग की गई।

शिकायतकर्ता द्वारा आरोपित लवीस कुमार, जे.ई. के द्वारा उससे पी.वी.सी. पाईप लाईन खरीद से सम्बन्धित बिल पास करने की एवज में मांगी गई रिश्वत राशि बारे रिकार्डिग भी की थी। जिसके आधार पर आरोपित लवीस कुमार, जे.ई., पंचायती राज, डींग, जिला सिरसा को गिरफ्तार कर लिया गया। यह पूरी कार्रवाई  गवाहों के समक्ष पूरी पारदर्शिता के साथ की गई। आरोपित  के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो, हिसार में मुकदमा दर्ज किया गया है। हरियाणा भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के प्रमुख आलोक मित्तल ने आमजन से अपील करते हुए कहा है कि यदि कोई भी अधिकारी अथवा कर्मचारी सरकारी काम करने की एवज में रिश्वत की मांग करता है तो तुरंत इसकी जानकारी हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो के टोल फ्री नंबर-1800-180-2022 तथा 1064 पर देना सुनिश्चित करें।

Related posts

पुलिस उपायुक्त यातायात ने यातायात नियमों व विभागीय आदेशों की अनदेखी पर जोनल अधिकारियों को किया निलंबित।

Ajit Sinha

ब्रेकिंग न्यूज़: स्टेट विजिलेंस ने आज 20000 रूपए रिश्वत लेने के आरोप में कानूनगो को किया गिरफतार

Ajit Sinha

फरीदाबाद: निजी कंपनी के एक स्टाफ को बलात्कार के केस में फंसाने की धमकी देकर लाखों रुपए वसूलने वाली महिला पकड़ी गई।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x