Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

पत्नी की गला घोंटकर सनसनीखेज हत्या करने के मामले में थाना मानेसर , गुरुग्राम की टीम ने आज पति को गिरफ्तार।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम: थाना मानेसर क्षेत्र में एक 20 वर्षीय महिला की गला घोंटकर सनसनीखेज हत्या की वारदात को अंजाम देने का मामला प्रकाश में आया है। मरने वाली महिला का नाम नैंसी है ,और हत्या का आरोप  पति पर लगा है , जिसे पुलिस ने मौके से ही पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। पुलिस टीम ने जांच के बाद नैंसी के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिले के नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है, उसके मायके वालों को नैसी की हत्या होने की खबर दे दी है। आगे उनके आने के बाद उन्हीं के बयान पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। पुलिस प्रवक्ता ने आज शुक्रवार को सुबह लगभग 7.50 बजे पुलिस की ईआरवी टीम के माध्यम से थाना मानेसर, गुरुग्राम की टीम को एक सूचना आईएमटी चौक के नजदीक ओएमटी टावर के पास बनी झुग्गियों में एक महिला की हत्या होने के सम्बन्ध में प्राप्त हुई।

थाने मानेसर के प्रबंधक सतेन्द्र उपरोक्त सूचना पाकर तुरन्त अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुँचे, जहां पर एक महिला मृत अवस्था में जमीन पर पड़ी हुई थी। पुलिस टीम ने पुलिस की सीन-ऑफ-क्राईम, FSL व फिंगरप्रिंट की पुलिस टीमों से घटनास्थल का निरीक्षक कराया गया। पुलिस निरीक्षण के दौरान ही मृतका के पति सोनू निवासी गाँव टेन्डा, जिला कानपुर नगर (उत्तर-प्रदेश) वर्तमान निवासी OMT टॉवर के नजदीक झुग्गी, आईएमटी, मानेसर, गुरुग्राम ने मृतका की पहचान अपनी पत्नी नैंसी (उम्र 20 वर्ष) के रूप में कराई।उनका कहना है कि प्रबन्धक सतेन्द्र के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा अपने विवेक व पुलिस प्रणाली का प्रयोग करते हुए सन्देह के आधार पर मृतका के पति सोनू उपरोक्त को पुलिस हिरासत में लेकर गहनता से पूछताछ की गई। पुलिस द्वारा की गई प्रभावी कार्रवाई  व कड़ी पूछताछ के बाद मृतका के पति सोनू ने अपनी पत्नी नैंसी की गला घोंटकर हत्या करने का खुलासा किया।आरोपित से प्रारम्भिक पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि आरोपित सोनू (मृतका का पति) व नैंसी (मृतका) की शादी वर्ष-2022 में हुई थी और इनके 9 महीने का एक बेटा है। ये करीब 5 महीने पहले  मानेसर (गुरुग्राम) आए थे और आरोपित  एक किराए का ऑटो चलाने का काम करता है।पुलिस टीम द्वारा मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है तथा मृतका के परिजनों को सूचित भी किया जा चुका है। मृतका के परिजन आने के उपरान्त उपरोक्त सम्बन्ध में मुकदमा अंकित किया जाएगा तथा शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों को सौंपा जाएगा। पुलिस टीम द्वारा आरोपित  को पुलिस हिरासत में लिया गया है और उपरोक्त संबंध में मुकदमा अंकित करके आरोपित  को  गिरफ्तार करके हत्या के कारणों का पता लगाया जाएगा।

Related posts

वैश्विक साइबर अपराध सरगना का भंडाफोड़:100 करोड़ रुपये के धोखाधड़ी नेटवर्क के पीछे एक चीनी नागरिक पकड़ा गया.

Ajit Sinha

कपड़ा व्यापारी और उसके परिजन के ऊपर बदमाशों ने घर में घुसकर बरसाई ताबड़ तोड़ गोलियां, 3 लोगों की हत्या, एक गंभीर

Ajit Sinha

एक शख्स को दर्जनों लोग लात -घूसों , लाठी डंडों बेहरमी से पीटते हुए का लाइव वीडियो तेजी से हुआ वायरल-3 अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x