Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद स्वास्थ्य

पलवल: एंटी नारकोटिक्स सेल एंव डिटेक्टिव स्टाफ की टीम ने छापेमारी, काफी तादाद में प्रतिबंधित दवाइयों की खेप बरामद


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
पलवल: एंटी नारकोटिक्स सेल एंव डिटेक्टिव स्टाफ की संयुक्त टीम ने मंगलवार को छापेमारी की कार्रवाई करते हुए काफी तादाद में प्रतिबंधित दवाइयों की खेप बरामद की है। इस दौरान पकड़े गए दोनों तस्करों के पास से पुलिस की संयुक्त टीम ने एक देसी पिस्टल व पांच जिंदा कारतूस बरामद की हैं। ये दोनों आरोपित जींद से हुंडई क्रेटा कार में प्रतिबंधित दवाइयों को भर कर पुन्हाना की तरफ से आ रहे थे, तभी एक सूचना के आधार पर उटावड़ चौकी के निकट पुलिस की संयुक्त टीम ने इन्हें धर दबोचा। पुलिस ने आरोपितों के पास से 501 प्रतिबंधित कफ सिरप की शीशी बरामद किए हैं। पुलिस ने आगे की कार्रवाई के लिए ड्रग इंस्पेक्टर संदीप को सौंप दी हैं, वही, अवैध हथियार मिलने पर संबंधित थाने में आरोपितों के खिलाफ कानून की उचित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। कुल 501 बोतल Codeine Phosphate Triprolidine Hydrochloride Syrup COUGH SYRUP 100 ml है।

Related posts

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से पुलिस ने एक शख्स को 6.292 किलोग्राम सोने के साथ किया अरेस्ट, कीमत 3 करोड़ 25 लाख रूपए हैं।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: व्हाइट हाउस के नाम से जाने वाले सल्तनत रिसोर्ट सहित दा पैलेस और सुरेंद्र बांगा फार्म हाउसों पर जमकर चला बुल्डोजर।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: गांव फतेहपुर बिल्लौच में दो पक्षों के बीच जमकर हुई पत्थरबाजी और चली ताबड़तोड़ गोलियां एक की मौत, कई घायल।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x