Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

ईस्टर्न पेरीफेरल हाईवे पर महिला का टायर से सिर कुचला शव मिला, हादसा और हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी।


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नॉएडा: ग्रेटर नोएडा ज़ोन के कोतवाली दादरी क्षेत्र में स्थित ईस्टर्न पेरीफेरल हाईवे पर एक अज्ञात युवती का शव मिला है। युवती का सर किसी वाहन के टायर से कुचला हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। ईस्टर्न पेरीफेरल हाईवे पर अज्ञात युवती का शव मिलने से पुरे इलाके में सनसनी फैल गई और पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया और सभी आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए, और शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

ग्रेटर नोएडा ज़ोन के डीसीपी अभिषेक वर्मा का कहना है कि सुबह 7 बजे के करीब ईस्टर्न पेरिफेरल पर एक युवती के शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी।सभी अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्राथमिक जांच में पता चला कि महिला के हाथ- पैर और सिर में चोट के निशान हैं। वाहन जैसे कि ट्रक के टायर के निशान हैं प्रथम दृष्टया लग रहा है कि किसी बड़े वाहन से इसकी टक्कर ये हादसा हुआ है। महिला की शिनाख्त करने की कोशिश पुलिस कर रही है.

युवती की पहचान अभी नहीं हो पाई है और उसके शव के पास कोई वाहन भी नहीं मिला है, अगर ये हिट और रन का केस है तो युवती इतने सवेरे अकेले कहाँ जा रही थी। कही उसकी हत्या कर शव को फेंके जाने और पहचान मिटाने के लिए सिर को कुचल न दिया गया हो। बहरहाल पुलिस महिला की शिनाख्त करने की कोशिश कर रही है और सभी बिंदुओं की पुलिस गहराई से जांच कर रही है।

Related posts

बेटे की हत्या का बदला लेने के लिए बाप-बेटे को एक साथ गोली मारने के लिए गोलियां चलाई थी, पर गोली लगने से पिता की मौत हो गई।

Ajit Sinha

सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने अपनी तलाकशुदा पत्नी के साथ फ्लैट में जहर खाकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट बरामद

Ajit Sinha

तकनीकी सहायता देने के नाम पर विदेशी मूल के लोगों से ठगी करने वाले कॉल सेंटर का पर्दाफाश, 10 अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x