Athrav – Online News Portal
हरियाणा

जनसंवाद में राशन कार्ड की लगाई थी गुहार, मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने चंद घंटों में बनवाकर दिया राशन कार्ड का उपहार


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़:मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा करनाल जिला के डबरी गांव में किए गए जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान सावित्री देवी ने राशन कार्ड कटने की गुहार लगाई थी। इसके बाद मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तत्काल इस पर संज्ञान लेने के निर्देश दिए। महज 3 घंटे में सावित्री देवी का राशन कार्ड बनवाकर उन्हें स्वयं मुख्यमंत्री ने सौंपा। इसके बाद सावित्री देवी ने मुख्यमंत्री का आभार जताया।डबरी गांव की रहने वाली सावित्री देवी ने बताया कि जनवरी महीने में उसका राशन कार्ड कट गया था। इसके बाद उसने राशन कार्ड को लेकर आपत्ति दर्ज करवा रखी थी। रविवार को डबरी में मुख्यमंत्री पहुंचे तो उसने उनके समक्ष अपनी समस्या रखी। मुख्यमंत्री ने तत्काल निर्देश दिए और 3 घंटे में उन्हें राशन कार्ड मुख्यमंत्री के हाथों मिला।राशन कार्ड प्राप्त करने के बाद सावित्री देवी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने उन्हें बड़ा उपहार दिया है। सावित्री देवी ने कहा कि सीएम के सामने गुहार लगाई थी और तत्काल पूरी हो गई।

Related posts

हांसी, महम, रोहतक के लोगों ने नयी रेल लाइन के लिए कहा, धन्यवाद दीपेंद्र भाई!

Ajit Sinha

एडीजीपी नवदीप विर्क ने आज तुरंत प्रभाव से 12 पुलिस इंस्पेक्टरों के तबादले किए हैं -लिस्ट पढ़े 

Ajit Sinha

जेन-एच युवा उद्यमी चौपाल’ में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने युवाओं के सवालों के दिए बेबाक जवाब।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x