Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

पलवल: हौंडा सिटी कार से 88 किलोग्राम गांजा समेत तीन तस्करों को पुलिस ने आज अरेस्ट किया हैं।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
पलवल: एंटी नारकोटिक्स सेल, होडल की टीम ने आज एक होंडा सिटी कार से 88 किलोग्राम गांजा बरामद कर तीन तस्करों को अरेस्ट किया हैं। अरेस्ट आरोपितों के नाम वीरेंद्र, निवासी औरंगाबाद, महेश, निवासी गांव बहिन व नरेश निवासी गांव औरंगाबाद, जिला पलवल हैं।

ये लोग हौंडा सिटी कार में लगभग 88 किलों गांजा भर पर उड़ीसा से लाए थे जिसकी कीमत बाजार में लाखों रूपए हैं। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ सदर पलवल थाने में भारतीय दंड संहिता की उचित धारा तहत मुकदमा दर्ज किया हैं। पुलिस की माने तो आज तीनों तस्करों को अदालत के सम्मुख पेश कर 7 दिनों के पुलिस रिमांड पर लिया हैं।

Related posts

फरीदाबाद: वीरेंद्र भड़ाना बोले, ग्रीन फील्ड की समस्याओं का समाधान करने वाले भाजपा प्रत्याशी कृष्णपाल को वोट करे -वीडियो।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:सेक्टर-8 हनुमान मंदिर से चांदी का मुकुट, कुण्डल व छत्र चोरी के मामले में आरोपित अरेस्ट, 10 किलोग्राम से अधिक है वजन

Ajit Sinha

फरीदाबाद: स्कूल दोस्त ने नाबालिक लड़की से किया बलात्कार, और दवाब बनाकर ले लिए 15 तोला सोने का आभूषण, पकड़ा गया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x