Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद:सेक्टर-8 हनुमान मंदिर से चांदी का मुकुट, कुण्डल व छत्र चोरी के मामले में आरोपित अरेस्ट, 10 किलोग्राम से अधिक है वजन


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: सेक्टर-8 क्षेत्र स्थित हनुमान मंदिर से सोमवार की रात चांदी का मुकुट, कुंडल एवं छत्र चोरी होने के मामले में अपराध शाखा ऊचा गांव, फरीदाबाद  की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपित को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जिसकी पहचान अशोक निवासी गांव सिही फरीदाबाद के रूप में हुई है। वह मूल रूप से गांव मिस्से पलवल के रहने वाला है। जिसको वीरवार को अदालत में पेश कर आगामी कार्रवाई की जायेगी।
पुलिस प्रवक्ता अनुसार आज 8 जुलाई को अपराध शाखा ऊंचा गांव की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि सेक्टर 8 स्थित हनुमान मंदिर से चोरी करने वाला आरोपित चांदी के आभूषणों को बेचने की फिराक में है, जिस पर सेक्टर 3 गुड़गांव कैनाल के पास रेड की गई तो आरोपित पुलिस टीम को देखकर भागने लगा और पास पड़े इंट, रोडा, पत्थर पर वह फिसल कर गिर गया, जिस पर उसके पैर में चोट लगी है। जिसको इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया है।उनका कहना है कि आरोपित अशोक चोरीशुदा आभूषणों को बेचने की फिराक में था, जिसको अपराध शाखा की टीम ने गुडगांव कैनाल सेक्टर 3 के पास से काबू कर चोरी का सामान बरामद कर लिया है। बता दें कि 7 जुलाई की रात को सेक्टर 8 स्थित हनुमान मंदिर से कोई नामालूम व्यक्ति चांदी का मुकुट, कुण्डल एवं छत्र चोरी कर ले गया है। जिस पर दरियाव मलिक निवासी गांव सिही की शिकायत पर थाना सेक्टर-8 में मामला दर्ज कर जांच आरंभ की गई थी।

Related posts

हरियाणा: एसटीएफ की टीम ने आज देहरादून, फरीदाबाद व पलवल से 3 कुख्यात ईनामी मोस्टवांटेड बदमाशों को अरेस्ट किया।

Ajit Sinha

किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए बिक्री एवं प्रदर्शन के स्टॉल लगाने के उद्देश्य से ही यह एग्री लिडरशिप सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है।

Ajit Sinha

शादी का झांसा देकर ओयो होटल के एक कमरे में रेप करने वाले एक आरोपित को महिला थाना, बल्लभगढ़ की पुलिस के किया अरेस्ट। 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x