Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद वीडियो हरियाणा

पलवल के सी बर्ड कंपनी जोकि टाटा की हैं, में भयंकर आग लग गई, लगी आग में करोड़ों का सामान जलकर ख़ाक, देखिए वीडियो।    

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पलवल:पलवल के गांव औरगांबाद स्थित सी बर्ड कंपनी जोकि टाटा कंपनी की हैं में बीती रात करीब एक बजे अचानक भयंकर आग लग गई। आग इतना ज्यादा भयंकर था कि जिसका पता लगी आग का वीडियो देख कर लगाया जा सकता हैं। इस आग पर दमकल की 20 गाड़ियों की सहायता से कर्मियों ने कई घंटों के भारी मशक्कत के बाद काबू पाया । इस आग में लगभग करोड़ों का सामान जलकर ख़ाक हो गया। 

मुंडकटी थाना प्रभारी रमेश सिंह का कहना हैं कि आज रात तकरीबन 1 बजकर 30 मिनट पर उन्हें सूचना मिली कि गांव औरंगाबाद स्थित सी बर्ड कंपनी (टाटा मोटर्स) में भयं कर आग लग गई हैं, के बाद उन्होनें तुरंत इस आग सूचना फायर बिग्रेड को दी। इसके साथ ही वह अपने टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और कंपनी के अंदर तक़रीबन 40 मजदूर कार्य रहे थे को सुरक्षित तरीके से बाहर निकाला। उनका कहना हैं कि इसके बाद आग बड़ी तेजी के साथ उग्र रूप धारण कर लिया। इसके बाद फरीदाबाद , पलवल , गुरुग्राम से तक़रीबन 20 फायर बिग्रेड के गाड़ियों को बुलाया गया और  



तक़रीबन साढ़े तीन घंटों के भारी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों  ने लगी आग को काबू पा लिया। हालांकि बची हुई आग को अभी भी बुझाया जा रहा हैं। उनका कहना हैं कि इस बीच इस घटना की सूचना अपने बड़े अधिकारियों को दी। के बाद मौके पर एसीपी विवेक चौधरी भी पहुंच गए। उनका कहना हैं कि आग लगने का कारण शुरूआती दौड़ में शार्ट सर्किट बताया गया हैं। 

Related posts

रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर नशीला चीज खिला कर आभूषण चोरी करने के मामले में एक आरोपित पकड़ा गया -वीडियो सुने।  

Ajit Sinha

विजिलेंस ने 30000 रुपए रिश्वत लेते हुए ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम में कार्यरत एक कर्मचारी को रंगें हाथों पकड़ा। 

Ajit Sinha

फरीदाबाद में आज मिले कोरोना के 290 नए केस,276 कोरोना मरीज़ स्वस्थ्य हुए 

Ajit Sinha
error: Content is protected !!