Athrav – Online News Portal
हरियाणा

पलवल : होडल टोल प्लाजा के समीप कार व मोटर साईकिल की जबरदस्त टक्कर में बाइक उछल कर कोसों दूर जा गिरा, दो की मौत।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 

पलवल : होडल टोल प्लाजा के समीप एक तेज रफ़्तार कार ने मोटर साइकिल सवार को मारी जोर दार टककर, इस जबरदस्त टक्कर में दो लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो जाने की खबर हैं। इस  घटना की खबर मिलते ही सदर पलवल थाना पुलिस  मौके पर पहुंच कर दोनों शवों को पोस्टमार्टम हेतु सिविल अस्पताल में भेज दिया हैं और इसके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी हैं।

मिली जानकारी के अनुसार होडल  टोल प्लाजा से पहले आज दोपहर के एक बजे के करीब  एक तेज रफ़्तार कार ने एक बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी जिससे मोटर साइकिल उछल कर कोसों  दूर जा गिरा और स्वंय भी कार लेकर एक खाई में जा गिरा। बताया गया हैं कि इस घटना क्रम मोटर साइकिल सवार व कार चालक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। सदर पलवल थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों ही शवों को पोस्ट मार्टम हेतु सिविल अस्पताल में भेज दिया हैं। खबर लिखे जाने तक पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी थी।

Related posts

किसान आंदोलन:प्रदर्शनकारियों ने आज ने सुरक्षाकर्मियों को घेर लिया और पुलिस नाके के चारों ओर मिर्च पाउडर डाल आग लगा दी.

Ajit Sinha

मत्स्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी तथा दो कर्मचारियों पर रिश्वत लेने के आरोप में किया मामला दर्ज, दो अरेस्ट

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से 3 एचसीएस अधिकारियों को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x