Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद हरियाणा

पलवल: सीआईए पुलिस ने भारी तादाद में पटाखों के साथ एक शख्स को अरेस्ट किया हैं।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पलवल: गदपुरी थाना क्षेत्र में दीपावली पर्व पर बम-पटाखे बेचते हुए एक शख्स को सीआईए पुलिस ने बड़ी मात्रा में विस्फोटक पटाखे बम बरामद कर कानून की उचित धाराओं के तहत केस दर्ज कर अरेस्ट किया हैं।  पुलिस की माने तो हरियाणा सरकार द्वारा 14 जिलों, जिनमें जिला पलवल भी शामिल है में पटाखों पर प्रतिबंध के आदेशों के तहत पलवल पुलिस ने एडवाइजरी जारी की हुई हैं। 

पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक हरियाणा सरकार ने 14 जिला, जिनमें जिला पलवल भी शामिल है मे पटाखों पर प्रतिबंध लगाया हुआ है, इन आदेशों की सख्ती से पालना कराने के लिए  राजेश दुग्गल,पुलिस अधीक्षक द्वारा समस्त जिला में कड़े निर्देश जारी किए हुए हैं जिनके अनु पालना करते हुए सीआईए पलवल प्रभारी निरीक्षक विश्व गौरव के नेतृत्व में उनकी टीम पूरी मुस्तैदी से कार्य कर रही थी इसी कड़ी में  एएसआई  सिकंदर अपनी टीम के साथ गत 2 नवम्बर को पृथला अड्डे पर गश्त के दौरान मौजूद थे। उसी दौरान मुखबिर खास द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि पृथला से छपरोला मार्ग पर ललित ट्रेडिंग दूकान के सामने एक शख्स तख्त पर रख  फटने वाले पटाखे बेच रहा है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच कर एक शख्स  को पकड़ लिया गया। जोकि दूकान के बाहर तख्त पर रखकर अनेक प्रकार के पटाखे बेच रहा है। मौके से भारी मात्रा में अलग-अलग प्रकार के पटाखे बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम ललित, निवासी पृथला गांव बताया। पुलिस  द्वारा आरोपी के खिलाफ एक्सप्लोसिव एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

Related posts

फरीदाबाद: शांति देवी की रस्म पगड़ी में केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल, विधायक नरेंद्र गुप्ता सहित हजारों लोग हुए शामिल

Ajit Sinha

पत्थर व्यापारी मनीष गुप्ता के बेटे शशांक की सकुशल बरामदगी के बाद सीपी से मिलकर उन का जताया आभार।

Ajit Sinha

भारत जोड़ो यात्रा के दूसरे चरण का स्वागत करने के लिए पूरी तरह तैयार हरियाणा-भूपेंद्र हुड्डा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x