Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

ओल्ड फरीदाबाद पुलिस ने मनाही के बावजूद पटाखे बेचने पर आरोपी चमन को पटाखों से भरे कार्टून सहित किया अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: पुलिस कमिश्नर विकास कुमार अरोड़ा ने आज टेली कांफ्रेंस के जरिए सभी डीसीपी, एसीपी, थाना प्रबंधक एवं चौकी प्रभारियों से मीटिंग लेते सुप्रीम कोर्ट के पटाखों को लेकर आए आदेश पर कार्रवाई के निर्देश दिए है। जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस चौकी सेक्टर-19 के प्रभारी  कैलाश चन्द की टीम ने कार्रवाई करते हुए 21 किलोग्राम पटाखों सहित एक आरोपित को अरेस्ट किया है। गिरफ्तार आरोपित चमन ओल्ड फरीदाबाद का रहने वाला है।

पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक पटाखों को लेकर सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद लोग चोरी-छिपे अलग-अलग इलाकों में पटाखे बेचे जा रहे थे।  पटाखों की अवैध बिक्री को रोकने के लिए पुलिस कमिश्नर के द्वारा निर्देश जारी किए गए थे। इसी क्रम में सेक्टर-19 पुलिस चौकी ने चोरी छिपे पटाखे बेचने वाले के खिलाफ  कार्रवाई कर आरोपित चमन के कब्जे से 21 किलोग्राम पटाखे बरामद किए है।आरोपित गोपी कॉलोनी चौक, ओल्ड फरीदाबाद में पटाखे चोरी-छिपे बेच रहा था। जिसको पुलिस टीम ने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना पर अरेस्ट कर हरियाणा डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट एवं 188 IPC के तहत मुकदमा दर्ज कर आगामी कानूनी कार्रवाई की गई है।

Related posts

फरीदाबाद: कांग्रेस सरकार बनाएगी गुड़गांव से फरीदाबाद की मेट्रो लाइन, पलवल तक पहुंचेगी मेट्रो- हुड्डा

Ajit Sinha

फरीदाबाद: अतिरिक्त मुख्य सचिव अनिल मलिक ने ग्राम संरक्षण योजना के संबंध में की बैठक की अध्यक्षता

Ajit Sinha

ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम ने शहर के विभिन्न हिस्सों से हटाए अतिक्रमण, और खाली कराए अवैध कब्जे।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x