Athrav – Online News Portal
Uncategorized राष्ट्रीय

परमाणु प्रसार के लिए पाकिस्तान ने भारत को ठहराया कसूरवार

संवाददाता : पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के विदेश मामलों के सलाहकर सरताज अजीज ने कहा कि भारत के परमाणु प्रसार के चलते जो हिंद महासागर में सुरक्षा को खतरा हुआ है उन चुनौतियों से निपटने के लिए पाकिस्तान किसी भी हद तक जाने को तैयार है। कराची में आयोजित मैरिटाइम कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए रविवार को अजीज ने कहा कि हिंद महासागर में परमाणु प्रसार ने पूरे क्षेत्र को अस्थिर कर दिया है और भविष्य में इसका ख़तरा और बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि इस महासागर में सैन्यीकरण, जनसंहार के हथियार का प्रसार, मिसाइल की बढ़ती मारक क्षमता और विदेशी सेनाओं की तरफ से लगातार बढ़ावा देना मुख्य चुनौती है। सरताज अजीज ने कहा कि हम अपनी राष्ट्रहित से भलीभांति परिचित है और समुद्री सुरक्षा की बढ़ती चुनौतियों का सामना करने के लिए अपनी क्षमता को और मजबूत करने की दिशा में सभी कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि हिंद महासागर में जो कुछ घटनाक्रम हो रहा है उन सभी से बेखबर रहना ये कोई विकल्प नहीं है।

इन जटिल चुनौतियों पर आगे बोलते हुए अजीज ने कहा कि हिंद महासागर में आज कई तरह की गैर पारंपरिक चुनौतियां और ख़तरे हैं, जिनमें- पायरेसी, अवैध रूप से मछली पकड़ना, मानव तस्करी, ड्रग्स की तस्करी, हथियारों का गैरकानूनी व्यापार, प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन शामिल हैं। अजीज ने कहा यह पाकिस्तान के हित में है कि क्षेत्र में शांति बनी रहे क्योंकि करीब 95 प्रतिशत इसका व्यापार समुद्री मार्ग के जरिए ही होता है और देश की समुद्री तटरेखा करीब एक हजार किलोमीटर से भी ज्यादा लंबी है। इसके साथ ही, कराची से लेकर ग्वादर बंदरगाह तक तीन लाख स्क्वायर किलोमीटर लंबा एक्सक्लूसिव इकोनॉमिक जोन है। सरताज अजीज पाकिस्तानी नौसेना की ओर से ‘हिंद महासागर क्षेत्र में रणनीतिक संभावना 2030 और उससे आगे-बढ़ती चुनौतियां और रणनीति’ पर आयोजित सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। यह सम्मेलन अरब सागर में पांच दिनों तक चलने वाले विभिन्न देशों के नौसैनिक अभियान के तहत आयोजित किया गया है।

Related posts

नेशनल हेराल्ड की लूट सोनिया और राहुल गांधी के ” नैतिक पतन की पराकाष्ठा” का प्रमाण : चुग

Ajit Sinha

फरीदाबाद : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भ्रष्टाचार आतंकवाद अशिक्षा व बेईमानी भारत छोड़ो के साथ देशवासियों को सफलता का किया आवाहन है।

Ajit Sinha

मुझे काशी में बाबा विश्वनाथ मंदिर में दर्शन और पूजा करने का सौभाग्य मिला, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x