Athrav – Online News Portal
नोएडा

एक दर्जन से अधिक झुग्गियां एक के बाद एक करके कई गैस सिलिंडरों के फटने से लगी भीषण आग में जलकर खाक हो गई – वीडियो देखें।


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
ग्रेटर नोएडा वेस्ट के राइस चौक के समीप झुग्गी बस्ती में अचानक से भीषण आग लग गई, आग की चपेट में आने से एक दर्जन से अधिक झुग्गियां आ गई, कई सिलेंडर फटने और वहा मौजूद प्लास्टिक के ढेर ने आग को और ज्यादा भयंकर बना दिया। दमकल विभाग की एक दर्जन गाड़ियां मौके पर पहुंच कर, कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया,स्थानीय बिसरख थाने की पुलिस और अधिकारी मौके पर पहुंचे, इस घटना में किसी भी जनहानि की सूचना नहीं है, लेकिन संपत्ति को भारी नुकसान हुआ है। आग लगने के सटीक कारण की जांच की जा रही है.काले धुएं के बीच धड़कती यह भीषण आग, ग्रेटर नोएडा के राइस चौक के पास बनी अस्थाई झुग्गी बस्ती में लगी है। इस आग़ की चपेट में आई एक दर्जन से ज्यादा झुग्गियां जलकर खाक हो गई. चीफ फायर ऑफिसर प्रदीप कुमार ने बताया कि आग लगने की सूचना उन्हें 10:15 के करीब मिली थी। जब मौके पर पहुंच कर देखा गया तो आग काफी फैल चुकी थी यहां पर कुछ गोदाम बने हुए हैं जिसमें प्लास्टिक के ढेर और कबाड़ पड़ा था जिसकी वजह से आग तेजी से फैली थी।

प्रदीप कुमार ने बताया कि फायर ब्रिगेड की आधा दर्जन से ज्यादा गाड़ियों ने कड़ी में मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है और आज को पूर्णता बुझा दिया गया है. इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है. एक दर्जन से ज्यादा झुग्गियां जलकर खाक हो गई है, लेकिन सभी लोग सकुशल बाहर निकल आए जिससे कोई जनहानि नहीं हुई है।

Related posts

गद्दा बनाने वाली फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का माल जल कर हुआ खाक।

Ajit Sinha

रेलवे में टीटीई की नौकरी लगवाने के और शस्त्र का लाइसेंस बनाने के नाम पर ठगी करने वाला ठग गिरफ्तार, लाखो की ठगी कर चुका है

Ajit Sinha

घर से स्कूल जा रही सातवीं की छात्रा को अगवा कर दुष्कर्म करने का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x