Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद स्वास्थ्य

मुख्यमंत्री उड़नदस्ता फरीदाबाद की टीम ने बिना डिग्री के चलाए जा रहे क्लीनिक व मेडिकल स्टोर पर मारा छापा फर्जी डॉक्टर पर केस दर्ज।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: मुख्यमंत्री उड़न दस्ता फरीदाबाद और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने आज शुक्रवार को सरूरपुर मोड़ लोहिया प्रॉपर्टी के नजदीक एक मोहमदिया हेल्थ केयर सेंटर व मेडिकल स्टोर में छापेमारी की कार्रवाई करते हुए एक फर्जी डॉ.असरुदीन को हिरासत में लिया है , यह आरोपित एक फर्जी डॉक्टर है इसके कोई डिग्री नहीं है। इसके खिलाफ थाना मुजेसर फरीदाबाद में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है ,इसके अतिरिक्त एक मेडिकल स्टोर में भी अनियमितता पाई गई है, इसके खिलाफ भी अलग से कार्रवाई की जा रही है।  
डीएसपी शाकिर हुसैन ने आज जानकारी देते हुए बताया कि आज शुक्रवार को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि सरूरपुर मोड लोहिया प्रॉपर्टी के नजदीक मोहमदिया हेल्थ केयर सेंटर चलाया जा रहा है। जहाँ डॉक्टर के पास कोई वैध डिग्री नहीं है। इस सूचना के संबंध में सीएमओ फरीदाबाद से टीम गठित कराई गई । संयुक्त टीम द्वारा सरूरपुर रोड पर लोहिया प्रॉपर्टी के पास मोहमदिया हेल्थ केयर सेंटर व स्टार फार्मेसी का निरीक्षण किया गया। मौका पर क्लिनिक में एक व्यक्ति डॉक्टर की कुर्सी पर बैठकर मरीजों का इलाज कर रहा था। जिससे उसका नाम पता पूछा जिसने अपना नाम डॉ.असरुदीन पुत्र सुलेमान निवासी सरुरपुर कलंन्द्र कालोनी फरीदाबाद बताया। संयुक्त टीम द्वारा डॉ असरुदीन  से वैध डिग्री पेश करने बारे कहा जिस पर वह कोई वैध डिग्री नहीं पेश कर सका। निरीक्षण के दौरान क्लिनिक पर अंग्रेजी दवाइयां भी रखी मिली। जिन्हें संयुक्त टीम द्वारा कब्जे में लिया गया।

इस संबंध मे नियमानुसार कार्रवाई  करते हुए बिना डिग्री लोगो का इलाज करना पाया जाने पर डॉ ए के यादव की शिकायत पर फर्जी डॉक्टर के खिलाफ थाना मुजेसर फरीदाबाद में मुकदमा  अंकित किया गया है।इसके अतिरिक्त स्टार फार्मेसी को चेक किया गया फार्मेसी नियमानुसार रजिस्टर्ड होनी पाई गई। मौका पर फरहान नामक व्यक्ति चला रहा था। लेकिन फार्मासिस्ट हाजिर नहीं मिला था।  मेडिकल स्टोर का कैमरा बंद था और कुछ दवाओं के बिल नहीं मिले जिस पर डीसीओ  फरीदाबाद द्वारा रिपोर्ट तैयार की गई व पाई गई अनियमितता के सम्बंध में अलग से कार्रवाई  की जाएगी।

Related posts

फरीदाबाद: नवीन नगर चौकी इंचार्ज सस्पेंड, सभी थाना प्रबंधक व चौकी प्रभारियों को सीपी की चेतावनी ड्यूटी के प्रति रहे सजग।

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: एमसीएफ के एसडीओ और जेई के खिलाफ 2 लाख50 हजार रुपए एठने पर मुकदमा दर्ज

Ajit Sinha

फरीदाबाद: प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता के उपस्थिति में सैकड़ों लोगों ने थामा आम आदमी पार्टी का दामन

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x