Athrav – Online News Portal
नोएडा

ब्लैकआउट, स्कूल बंद, गाइडलाइन के संबंध में आदेश जिला प्रशासन द्वारा किए जाएंगे जारी, फर्जी संदेशों पर न दें ध्यान: डीएम

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
भारत एवं पाकिस्तान के बीच बॉर्डर पर उत्पन्न आपातकालीन स्थिति तनाव से निपटने के लिए डीएम मनीष कुमार वर्मा ने कलेक्ट्रेट सभागार में पुलिस, प्रशासन, सुरक्षा एजेंसियों, स्वास्थ्य, फायर, विद्युत विभाग तथा आरडब्ल्यूए, उद्यमी संगठन के पदाधिकारियों की मीटिंग बुलाई. मीटिंग को सम्बोधित करते हुए डीएम ने कहा कि हम सबको बिना पैनिक हुए आपसी समन्वय स्थापित करते हुए अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करना है। उन्होंने आरडब्ल्यूए एवं उद्यमी संगठन के पदाधिकारियों से कहा कि हमें किसी भी भ्रामक संदेश या अफवाहों पर ध्यान नहीं देना है, सक्षम अधिकारी पुष्टि के बिना, कोई भी भ्रामक संदेश सोशल मीडिया पर वायरल न करें।

डीएम ने कहा कि पुलिस एवं जिला प्रशासन द्वारा सोशल मीडिया एवं व्हाट्सएप ग्रुपों पर विवादित भ्रामक पोस्ट डालने वालों पर भी निगरानी की जा रही है, ऐसा करने वालों के विरुद्ध भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी. डीएम ने एडीएम वित्त एवं राजस्व को आम नागरिकों की सुविधा हेतु कंट्रोल रूम की स्थापना करते हुए टोल फ्री नंबर जारी को कहा, ताकि कोई भी व्यक्ति उससे संपर्क करके भ्रामक संदेश या अफवाह की पुष्टि कर सके। जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देशित किया कि उनके द्वारा भी सभी स्कूलों के प्रधानाचार्य को पत्र प्रेषित किया जाए कि वह स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावकों को जागरूक करें कि स्कूल बंद होने या अन्य किसी भी अफवाह पर ध्यान नहीं दे, इस संबंध में जरूरत पड़ने पर जिला प्रशासन की ओर से आदेश जारी किए जाएंगे।जॉइंट पुलिस कमिश्नर राजीव नारायण मिश्र ने बैठक में आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों से कहा कि सभी लोग अपनी-अपनी सोसाइटियों में लिफ्ट के विद्युत कनेक्शन को इस प्रकार पृथक कर ले,जिससे जब ब्लैक आउट के होने पर लिफ्ट चालू रहे, और कोई भी व्यक्ति लिफ्ट में न फंसे। सोसाइटियों में रहने वाले लोगों को सेंसटाइज किया जाए कि यदि उनको कहीं पर भी कोई भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु नजर आती है तो उसकी जानकारी तत्काल संबंधित पुलिस थाने को कराये। उन्होंने आम जनमानस से अपील करते हुए कहा कि यदि उनको कहीं पर भी पुलिस फोर्स या आर्मी की कोई भी मूवमेंट नजर आती है तो उसकी वीडियो बनाकर उसको सोशल मीडिया पर वायरल न करें। आपात कालीन स्थिति के दौरान क्या करें क्या ना करें को लेकर भारत सरकार एवं जिला प्रशासन द्वारा गाइडलाइन भी जारी की जा रही है, जिनका अध्ययन अवश्य करें. इस बैठक के दौरान स्वास्थ्य विभाग, एनडीआरफ, सीआईएसएफ, सीआरपीएफ, फायर एवं विद्युत विभाग द्वारा भी अपनी अपनी तैयारियों से जिलाधिकारी को अवगत कराया गया.

Related posts

जन्मदाता कर रहा था अपनी नाबालिक लड़की से रेप, मुकदमा दर्ज होने पर हुआ फरार

Ajit Sinha

पारस टिएरा सोसाइटी में एक बड़ा लिफ्ट हादसा, ब्रेक फेल होने से एलिवेटर ने टॉप फ्लोर की छत तोड़ी, निवासियों में दहशत

Ajit Sinha

दिल्ली पुलिस की वर्दी पहनकर प्रेमिका से मिलने गया फर्जी दारोगा गिरफ्तार।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x