Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

नूंह/सोहना हिंसा के दौरान गोली मारने की वारदात को अंजाम देने में शामिल 1 और आरोपित पकड़ा गया।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम; नूंह, सोहना में हिंसा के दौरान शख्स को जान से मारने की नियत से गोली मारने के एक और आरोपित को अपराध शाखा सोहना, गुरुग्राम की टीम ने अरेस्ट किया हैं। अरेस्ट आरोपित का नाम रीफाकत निवासी सोहना हैं। इससे पहले इस मामले में दो और आरोपितों को अरेस्ट किया जा चूका हैं। ये सनसनीखेज वारदात को आरोपितों ने बीते 31 जुलाई 2023 को अंजाम दिया था।   

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 31 जुलाई 2023 एक आदमी ने थाना शहर सोहना, गुरुग्राम में एक लिखित शिकायत के माध्यम से बताया कि दिनांक 31 जुलाई 2023 को जब वह सोहना बाजार से जिम करके अंबेडकर चौक की तरफ जा रहा था तब उसके पैर में चोट लगी तथा खून बहने लगा तो उसने अस्पताल जाकर अपना इलाज करवाया। इलाज के दौरान उसको  पता लगा कि उसको  गोली लगी है। सांप्रदायिक दंगों के दौरान किसी अज्ञात शख्स ने जान से मारने की नीयत से उस पर गोली चलाई। इस शिकायत पर थाना शहर सोहना, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।उनका कहना हैं कि अपराध शाखा सोहना के इंचार्ज व उप-निरीक्षक सत्यप्रकाश की टीम ने कार्रवाई करते हुए उपरोक्त मुकदमा में 1 और आरोपित को आज इंद्री मोड़, सोहना से अरेस्ट  किया। आरोपित का नाम रीफाकत निवासी सोहना है।उपरोक्त मुकदमा  की वारदात में शामिल 2 आरोपितों मोहम्मद कैफ व मुस्तफा को गुरुग्राम पुलिस द्वारा पहले ही अरेस्ट किया जा चुका है।

Related posts

पत्नी के चरित्र पर शक होने पर चुन्नी से गला घोंटकर सनसनीखेज हत्या कर दी, आरोपित पति पकड़ा गया।

Ajit Sinha

रेयान इन्टरनेशनल स्कूल ने युवराज क्रिकेट एकडेमी को 10 रन से हराया

Ajit Sinha

महिला को डिजिटल अरेस्ट एंव निवेश के नाम पर 78,50,000 रुपए के ठगी के मामले में तीन आरोपित पकड़े गए।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x