Athrav – Online News Portal
अपराध स्वास्थ्य हरियाणा

भारी मात्रा में एमटीपी किट व प्रतिबंधित नशीली गोलियां सहित एक आरोपी गिरफ्तार

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
करनाल: जिला पुलिस की स्पेशल यूनिट असंध की टीम द्वारा प्रतिबंधित नशीली दवाइयों व एमटीपी किट सहित एक आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। कल 18 जून को उप- निरीक्षक ऋषिपाल के नेतृत्व व एएसआई सतीश कुमार की अध्यक्षता में स्पेशल यूनिट असंध की टीम को विश्वसनीय सूचना प्राप्त हुई थी कि आरोपी प्रदीप निवासी  उत्तर प्रदेश नशीली दवाइयां बेचने का काम करता है। जो इस समय अपने यूपी नम्बर के स्प्लेंडर मोटर साइकिल पर सवार होकर भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली गोलियां व एमटीपी किट लेकर गांव मुनक की तरफ से गांव बाल रागडान में अपनी बहन के घर जाएगा।
 
प्राप्त सूचना के आधार पर टीम द्वारा नाकाबंदी करके आरोपी प्रदीप , निवासी  कल्लरपुर कच्छोली जिला मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश को उपरोक्त मोटर साइकिल सहित गिरफ्तार किया गया। तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से एक पॉलिथीन में से प्रतिबंधित नशीली गोलियों अल्प्राजोलम के 240 पत्ते बरामद किए गए। प्रत्येक पत्ते में 50 गोलियां थी। इस प्रकार कुल 12,000 नशीली गोलियां बरामद की गई। इसके अलावा आरोपी के कब्जे से 70 एमटीपी किट (गर्भनिरोधक दवाइयां) बरामद की गई व मोटरसाइकिल को कब्जा पुलिस में लिया गया। इस संबंध में आरोपी के खिलाफ थाना मुनक में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 सी, 22 सी व 25 के तहत मामला दर्ज किया गया। मामले की आगामी तफ्तीश एएसआई रामनिवास स्पेशल यूनिट असंध को सौंपी गई। दौराने तफ्तीश प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी द्वारा खुलासा किया गया कि वह पिछले करीब 21 साल से अपनी बहन के पास बाल रागडान गांव में रहकर एक मेडिकल स्टोर पर रहकर प्रैक्टिस कर रहा था। इसके अलावा आरोपी ने अपने गांव में भी अपना मेडिकल स्टोर खोला हुआ था। जांच में खुलासा हुआ कि अपने उसी मेडिकल स्टोर से प्रतिबंधित नशीली गोलियां व गर्भनिरोधक दवाइयां लेकर यहां अलग-अलग लोगों को सप्लाई करने आया था। आरोपी को आज पेश अदालत करके तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। दौराने रिमांड आरोपी से गहनता से पूछताछ की जाएगी और पता लगाया जाएगा कि आरोपी इन प्रतिबंधित दवाइयों को कहा से खरीदकर लाता था और आगे किन-किन व्यक्तियों को सप्लाई करता था।

Related posts

युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ नहीं होने देगी सरकार : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

Ajit Sinha

मुंबई क्राइम ब्रांच के अधिकारी बनकर महिला से 20 लाख रुपए की ठगी करने वाले 3 शातिर ठग पकड़े गए।

Ajit Sinha

राष्टीय राजमार्ग पर डस्टबिन रखें जाए और प्रतिदिन कूडे का उठान कर उन्हें खाली करने के प्रबंध करें।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x