Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

प्रतिबंधित पान मसाला एवं गुटखा की बिक्री के खिलाफ, 11 अरेस्ट, प्रतिबंधित पान मसाला-गुटखा बरामद

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नोएडा: प्रतिबंधित पान मसाला एवं गुटखा की बिक्री के खिलाफ नोएडा पुलिस, स्वास्थ्य विभाग और कन्ट्रोल ऑफ तम्बाकू प्रोटेक्शन एक्ट 2003 प्रभारी की संयुक्त टीम ने विभिन्न थाना क्षेत्र में छापेमारी की। मानकों के अनुरूप सिगरेट, एवं तम्बाकू का विक्रय न करने वाले 11 लोगों को हिरासत में लेकर प्रतिबंधित पान मसाला-गुटखा आदि बरामद किया हैं।

सेक्टर- 20 कोतवाली पुलिस के गिरफ्त मे खडे दिलीप, लालता प्रसाद, सरोज कुमार मंडल, महेंद्र कुमार, नरेश कुमार, शंकर पुत्र राम को नोएडा पुलिस और कन्ट्रोल ऑफ तम्बाकू प्रोटेक्शन एक्ट 2003 प्रभारी श्वेता खुराना एवं फूड सेफ्टी ऑफिसर रामेश्वर गुप्ता की संयुक्त टीम ने मानकों के अनुरूप सिगरेट, एवं तम्बाकू का विक्रय न करने, और प्रतिबंधित पान मसाला की बिक्री करने के आरोप में सेक्टर- 18 स्थित बाजार से हिरासत में लिया है. 30 डिब्बी सिगरेट व 73 डिब्बी सिगरेट खुला हुआ, दिलबाग गुटखा-33, कमला पसंद तंबाकू-24 पैकेट, शिखर तम्बाकू 4 पैकेट, राजश्री गुटखा-04 पैकेट बरामद किया गया है

श्वेता खुराना एवं फूड सेफ्टी ऑफिसर रामेश्वर गुप्ता की संयुक्त टीम ने सेक्टर- 58 पुलिस के साथ मिल कर गुलफान, मोहम्मद बिलाल, निखिल कुमार गुप्ता, रविन्द्र कुमार यादव, मनोज कुमार गिरफ्तार किया गया है. इन विक्रेताओं पर वैधानिक चेतावनी प्रदर्शित किए बिना ही तम्बाकू उत्पादों को बेचने का आरोप है. इन विक्रेताओं से 37 पैकेट सिगरेट डिब्बी विभिन्न ब्रांडों की बरामद किया की गई है. सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 7/20 सिगरेट एवं अन्य तम्बाकू उत्पाद अधिनियम 2003 (कोटपा) के तहत मुकदमा दर्ज कार्रवाई की जा रही है.

Related posts

गर्लफ्रेंड ने ऐसा क्या कह दिया जिससे वह चला गया डिप्रेशन में, अब उसने आत्महत्या कर ली, जांच में जुटी पुलिस।

Ajit Sinha

पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में गोली लगने से एक बदमाश घायल, दूसरा काम्बिंग के बाद पकड़ा गया।

Ajit Sinha

दोहरे हत्याकांड: पहले चाचा की हत्या की, दूसरी हत्या चलती कार में गोली मारकर की, दोनों शवों को कार में लेकर हुआ फरार-पकड़ा गया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x