Athrav – Online News Portal
गुडगाँव शिक्षा

स्कूल बसों के विशेष जांच अभियान के दूसरे दिन 127 बसों की जांच, 13 के किए गए चालान।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम:हरियाणा मानवाधिकार आयोग के निर्देशों तथा डीसी उत्तम सिंह के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों की सुरक्षित स्कूल आवाजाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे स्कूल बसों के विशेष संयुक्त जांच अभियान के दूसरे दिन जिले के विभिन्न विद्यालयों में संचालित 127 स्कूल बसों का निरीक्षण किया गया। संयुक्त टीम ने बसों में निर्धारित सुरक्षा मानकों, आवश्यक दस्तावेजों एवं सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी के प्रावधानों की गहन जांच की।एडीटीओ एवं सहायक सचिव आरटीए हरेंद्र वीर ने बताया कि निरीक्षण के दौरान विभिन्न अनियमितताएं पाए जाने पर 13 स्कूल बसों के चालान किए गए। उन्होंने कहा कि अभियान आगामी दिनों में भी लगातार जारी रहेगा और सभी स्कूल बसों की चरणबद्ध जांच कर सुरक्षा मानकों की पूर्ण अनुपालना सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने बताया कि जिन स्कूल बसों में किसी प्रकार की कमी या नियमों का उल्लंघन पाया जाएगा, उनके विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम एवं सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। 

Related posts

राहगीरी कार्यक्रम में एड्स के प्रति किया लोगों को जागरूक, साइकिलिंग से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश।

Ajit Sinha

डीएचबीवीएन में प्रशासनिक अनुशासन सख्त, सामग्री वापसी व ऑडिट निपटान के निर्देश जारी- विक्रम सिंह

Ajit Sinha

लड़की से बलात्कार, आरोपित ने जहरीला पदार्थ खा कर दी जान

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x