Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

कोर्ट के आदेश पर 2500 लीटर अवैध शराब पर पहले चला बुलडोजर, गढ्ढा खुदवाकर दफन हुई शराब  

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नोएडा के थाना 49 पुलिस ने न्यायालय के आदेशानुसार आबकारी अधिनियम के 38 मुकदमों से सम्बंधित बरामद लगभग 2500 लीटर अवैध शराब को नष्ट कराया गया। जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 18 लाख 75 हजार है.पुलिस ने पहले शराब की बोतलों पर बुलडोजर चलाया फिर जमीन में दबा दिया। पुलिस ने पहले शराब की बोतलों पर बुलडोजर चलाया फिर जमीन में दबा दिया। इससे पहले भी कई बार गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर अलग-अलग थानों में जब्त की गई लाखों लीटर शराब को नष्ट किया है।

गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट ने माल निरस्तीकरण के सम्बन्ध में चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत डीसीपी नोएडा के देखरेख में एसीपी -3 नोएडा और एसएचओ थाना सेक्टर 49, नोएडा की उपस्थिति में आज 19अप्रैल 2025 को थाना सेक्टर 49, नोएडा पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर आबकारी अधिनियम के अंतर्गत दर्ज 38 मुकदमों से सम्बंधित लगभग 2500 लीटर अवैध शराब को माननीय न्यायालय के आदेशानुसार जेसीबी के द्वारा तोड़कर व गढ्ढा खुदवाकर मिट्टी से दबाकर नष्ट कराया गया। नष्ट किये गये अवैध शराब अनुमानित कीमत करीब 18,75,000 लाख रूपए है.

Related posts

सीबीएसई की फर्जी मान्यता दिखाकर 25 छात्रों से धोखाधड़ी करने वाला “EDUCREST INTERNATIONAL SCHOOL” स्कूल चेयरमैन पकड़ा गया।

Ajit Sinha

हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने 7 हज़ार की रिश्वत लेते हेड कांस्टेबल प्रीति को रंगे हाथों किया गिरफ्तार

Ajit Sinha

दिल्ली के पुलिस कमिश्नर एस. एन.श्रीवास्तव ने अपराधियों को पकड़ने वाले पुलिस कर्मियों को किया पुरस्कृत।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x