Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद मनोरंजन

रक्षा बंधन पंखा मेला के पावन अवसर पर ओल्ड फरीदाबाद शहर को दुलहन की तरह सजाया गया, मेला देखने का मौका न छोड़े।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:ओल्ड फरीदाबाद के पूरे शहर को  रक्षा बंधन पंखा मेला के पावन अवसर पर दुल्हन की  तरह सजाया गया हैं,इस तरह का खूबसूरत नजारा बीते दो सालों के बाद, आम जनों को आज देखने को मिलेगा, शहर भर में माता पथवारी के पंखा , मुख्य अतिथि दीपेंद्र हुड्डा व रक्षा बंधन पंखा मेला कमेटी के चेयरमेन लखन कुमार सिंगला के लगे तस्वीर वाले  होर्डिंग , बोर्ड , बैनर लगाएं गए हैं और गेट भी बनाए गए हैं। 

इस मेले में युवाओं के हाथों में सिर्फ तिरंगा झंडा नजर आएंगे ,सिर्फ इतना ही नहीं, इस समारोह के मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद एंव सीडब्ल्यूसी के सदस्य दीपेंद्र  सिंह हुड्डा के भव्य स्वागत की तैयारी की गई। हैं ,इनके स्वागत के लिए लगभग 2200 लोगों के नाम के लिस्ट तैयार की गई हैं, ये सभी युवा अपने- अपने हाथों में तिरंगा झंडा लेकर दीपेंद्र हुड्डा के साथ साथ मां पथवारी मंदिर के प्रांगण में पहुंचेंगे, 

वहां पर मीडिया के दर्जनों कैमरों के आगे रिबन काट कर रक्षा बंधन पंखा मेला का उद्घाटन करेंगे, इसके बाद मां पथवारी मंदिर में मां पथवारी को पंखा चढ़ाएंगे, इस दौरान हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष उदयभान भी उपस्थित रहेंगे, मुख्य अतिथि दीपेंद्र सिंह हुड्डा के लिए शानदार रूप से तैयार किए गए मंच पर पहुंचेंगे जहां पर पूर्व विधायक ललित नागर की अध्यक्षता में झांकियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।  

Related posts

फरीदाबाद: विधायक राजेश नागर आज आयोजित होली मिलन समारोह में क्यों नाचे, कौन हैं उन्हें नचाने वाला-देखें वीडियो।

Ajit Sinha

नवनियुक्त डीसी यशपाल यादव ने पदभार संभाला, मीडिया से हुए रूबरू,अगले 6 महीने में ई-ऑफिस प्रणाली लागू की जाएगी

Ajit Sinha

फरीदाबाद: शरीर पर ध्यान देंगे युवा तो स्वस्थ बनेगा भारत – राजेश नागर

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x