Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद स्वास्थ्य

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड के समीप दयाल नगर में एमटीपी किट बेचने पर मेडिकल स्टोर संचालक के खिलाफ हुई कार्रवाई, दुकान की सील

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: उपायुक्त (डीसी) विक्रम सिंह के निर्देशानुसार आज खाद्य एवं औषधि प्रशासन फरीदाबाद (FDA) टीम द्वारा एक डिकॉय ऑपरेशन चलाया गया। टीम में डीसीओ फरीदाबाद-II, संदीप गहलान और फरीदाबाद-III, प्रवीण राठी शामिल थे।यह कार्रवाई एक गुप्त सूचना के आधार पर की गई जिसमें बताया गया था कि मेसर्स शर्मा मेडिकोस, प्लॉट नंबर 640, मस्जिद रोड, दयाल नगर, बदरपुर बॉर्डर के पास, फरीदाबाद स्थित दुकान पर बिना किसी पंजीकृत मेडिकल प्रैक्टिशनर (आरएमपी) की पर्ची के और बिना कैश मेमो के एमटीपी (MTP) किट बेची जा रही हैं एवं दुकान पर पंजीकृत फार्मासिस्ट की अनुपस्थिति में यह कार्य किया जा रहा है।

निरीक्षण के दौरान दुकान पर फर्म के प्रोपराइटर के पिता मोहन लाल उपस्थित मिले, जिन्होंने डिकॉय ग्राहक को एमटीपी किट दी, जिस पर टीम ने मौके पर छापा मारा। टीम द्वारा अपनी पहचान और निरीक्षण का उद्देश्य बताया गया और दुकान की गहन तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान डिकॉय को दी गई एमटीपी किट काउंटर से बरामद की गई। मांग करने पर मोहन लाल उस किट का कोई भी क्रय-विक्रय अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर सके। उक्त किट को औषधि अधिनियम के अंतर्गत फॉर्म-16 के माध्यम से जब्त किया गया।बरामद की गई एमटीपी किट को औषधि अधिनियम के तहत फॉर्म-16 के माध्यम से जब्त किया गया एवं इसे सीजेएम फरीदाबाद की अदालत में पेश करके इसके कस्टडी आदेश प्राप्त कर लिए गए हैं। अपराध की पुनरावृत्ति को रोकने हेतु, दुकान को औषधि अधिनियम की धारा 22(1)(d) के अंतर्गत सील कर दिया गया है। हरियाणा सरकार में अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य सुधीर राजपाल द्वारा स्वास्थ्य एवं एफडीए विभाग की साप्ताहिक समीक्षा बैठकें ली जा रही हैं। उन्होंने यह सख्त निर्देश दिए हैं कि राज्य में किसी भी प्रकार का अवैध गर्भपात नहीं होने दिया जाएगा और इस प्रकार की गतिविधियों में लिप्त पाए जाने पर कठोरतम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Related posts

फरीदाबाद :भारी मतों से एनएसयूआई हरियाणा प्रदेश सचिव पद पर विजयी हुए कृष्णअत्री

Ajit Sinha

फरीदाबाद :मुख्यमंत्री मनोहर लाल में फैसला लेने की क्षमता नहीं,फैसले हाईकमान से आते हैं, पत्रकार अजीत सिन्हा हुए सम्मानित, दुष्यंत चौटाला।

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: ऑस्ट्रेलिया की ला ट्रोब यूनिवर्सिटी और श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के बीच होगी साझेदारी!

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x