Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

पत्नी से संपर्क में होने शक में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बन कर जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपित पकड़ा गया।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा: कोतवाली फेस 1 पुलिस ने नोएडा एंटरप्रेन्योर एसोसिएशन के अध्यक्ष विपिन मल्हन और अन्य पदाधिकारी को फोन से लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बन कर गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपित को छह घंटे में ही पुलिस ने धर दबोचा. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उसका इस गैंग से कोई संबंध नहीं है, उसने शक के आधार पर प्रैंक कॉल से ये धमकी दी,  वह एक  पिकअप वैन चालक है। ये तस्वीर मनोहर लाल शर्मा की है जिसे कोतवाली फेस 1 ने एनईए अध्यक्ष विपिन मल्हन और अन्य पदाधिकारी को जान से मारने के आरोप में गिरफ्तार किया है डीसीपी नोएडा विद्यासागर मिश्र ने बताया कि आरोपित  ने धमकी भरी यह कॉल एनईए के महासचिव वीके सेठ को की थी।

वीके सेठ ने इस मामले में फेज-वन थाने में केस दर्ज कराया है। वीके सेठ ने शिकायत में बताया कि 4 मई को एनईए कार्यालय के टेलीफोन नंबर पर दोपहर करीब 2 से 2.15 बजे के बीच अज्ञात मोबाइल नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आदमी बताया। साथ ही कहा कि गाली-गलौज करते हुए एनईए के अध्यक्ष विपिन कुमार मल्हन एवं एनईए के स्टाफ को जान मारने की धमकी दी थी. डीसीपी ने बताया कि महासचिव वीके सेठ की शिकायत पर पुलिस ने तत्परता से मुकदमा दर्ज कर टीम का गठन किया गया और अभियुक्त को पुलिस टीम ने 6 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया. आरोपित  एक पिकअप वैन चालक है पूछताछ के दौरान उसने बताया कि उसका लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कोई संबंध नहीं है.  बल्कि उसे यह संदेह था कि उसकी पत्नी का संपर्क विपिन मल्हन से है और इसी वजह से उसके द्वारा यह प्रैंक कॉल किया गया था। आरोपित  ने 2019 में भी इस प्रकार का कॉल करके धमकी दी थी. आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है.  अन्य साक्ष्य के आधार पर विधि कार्रवाई की जा रही है. 

Related posts

थप्पड़ का बदला मौत देने वाले तीन लड़कों ने चाकुओं से गोद कर हत्या करने का सीसीटीवी फुटेज हुआ वायरल-देखें फुटेज

Ajit Sinha

पलवल ब्रेकिंग: कातिलाना हमले के सनसनीखेज मामले में शामिल 4 आरोपितों को क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha

दिल्ली की सबसे बुजुर्ग महिला ड्रग डीलर गिरफ्तार, पहले से ही आपराधिक रिकॉर्ड

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x