Athrav – Online News Portal
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन पर बहनों ने अपने भाई के रक्षा के लिए भेंट किए हेलमेट

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट                                                  
मथुरा: ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति रजि उत्तर प्रदेश के द्वारा रक्षा बंधन के पर्व पर हर साल की भांति इस बार भी बहनों को अपनी भाइयों की रक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से टू व्हीलर चलाते समय हेलमेट को लेकर एक अभियान चलाया गया।  अभियान के माध्यम से बढ़ते हुए सड़क हादसा से युवाओं को जागरूक करने के साथ मृत्यु दर को कम करना हमेशा से रहा है।  प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने बताया आए दिन होने वाले टू व्हीलर हादसों में युवाओं की 80% मौत इसलिए हो जाती है क्योंकि उन्होंने टू व्हीलर चलाते समय हेलमेट नहीं लगाया होता है

ऐसा किसी के साथ ना हो उसको लेकर हमारी समिति हर साल इस अभियान को चला कर समाज में प्रेरणा देने की कोशिश कर रही है।  रक्षाबंधन रक्षा का पर्व है इसलिए हर बहन को हम लोग राखी बांधते बहन से अनुरोध करते हैं हर बहन एक वचन अपने भाई से जरूर ले और टू व्हीलर चलाते समय हेलमेट का इस्तेमाल जरूर करें अपनी रक्षा के साथ भाई की रक्षा की बात करें और अपने भाई को रक्षा के लिए एक हेलमेट जरूर दें जिससे भाई बहन का प्रेम अटूट और मजबूत हो जाएगा है। 


इस तरह के अभियान से निश्चित तौर पर समाज को प्रेरणा मिलती है इस अभियान के अंतर्गत सभी जगह से लगातार फोटो समिति के व्हाट्सएप पर भेजे जा रहे हैं।  इस सफलता के लिए सभी बहनों को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाओं के साथ बधाई देते हुए  प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने कहा सभी बहनों को आने वाले दिनों में समिति ऑनलाइन सम्मानित करेगी जिसका संयोजक युवा प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन पंडित को बनाया गया है।                                                                                

Related posts

45वें दिन भी घर नहीं आ सके दूल्हा-दुल्हन, पड़ोसी पूछते-कब लौटेगी बरात, ऐसे लोगों को जवाब देने के लिए शब्द नहीं हैं।

Ajit Sinha

लखनऊ के वजीरपुर हसन रोड पर अचानक 5 मंजिला ईमारत अचानक भरभरा कर गिरी , 3 की मौत, बचाव कार्य जारी।

Ajit Sinha

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने हाथरस के डीएम और एसपी पर सख्त कार्रवाई करने के दिए संकेत।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x